क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ
Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की जिंदगी का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी शादी तो कभी तलाक और कभी पुलिस केस, राखी हर दिन एक नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाते [...]
Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की जिंदगी का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी शादी तो कभी तलाक और कभी पुलिस केस, राखी हर दिन एक नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस केस किया है। इस बीच राखी को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें ट्रोल करने के कारण पुलिस केस नहीं, बल्कि उनका बेहोश होना है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: Rakhi Sawant ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, बताया पहले ही हो चुकी थी आदिल की शादी
Rakhi Sawant हुईं बेहोश
आदिल के पुलिस हिरासत में जाने के बाद राखी सावंत ने मीडिया के सामने कई खुलासे किए और बताया कि कैसे आदिल उन्हें मारा करते थे। वहीं, राखी ने यह भी कहा कि आदिल ने बहुत सी लड़कियों के साथ गलत किया है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान बात करते हुए राखी बेहोश हो गई और वहां मौजूद लोगों ने राखी को पानी पिलाकर कार में बैठाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Also Read: Nimrit के इविक्शन पर इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया सामने, बिग बॉस को बताया ‘चालाक’
क्या Rakhi Sawant ने किया था ड्रामा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और राखी को ट्रोल करते हुए बताया है कि राखी सावंत बेहोश होने का ड्रामा कर रही थीं। इस बात का कई नेटिजंस ने अपने तरीके से साबित करने की कोशिश भी की है। एक यूजर ने कमेंट किया, “फोन फिर भी उनके हाथ में है।” एक ने कहा, “चक्कर आ गया लेकिन मैडम के हाथ से फोन नहीं छूटा।” एक ने कहा, “हाई वोल्टेज डे नहीं बल्कि हाई वोल्टेज ड्रामा।” एक यूजर ने कहा, “बेहोश होकर भी आईफोन नहीं छोड़ा।” एक यूजर ने कमेंट किया, “मोबाइल नहीं गिरा। पूरी नौटंकी है ये।” Also Read: जब Sara Ali Khan को पता चली थी पिता Saif Ali Khan की दूसरी शादी की बात, तो उठाया था ऐसा कदम
खैर, ड्राम हो या सच इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता कि राखी इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। आपको क्या लगता है? हमें कमेंट में बताएं।