OMG! पोते ने खींची धर्मेंद्र की खूबसूरत तस्वीर, बेटे सनी और बॉबी सहित बेटी ईशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट
Dharmendra: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के चाहने वालों की कमी नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बाहरी दुनिया तक, धर्मेंद्र के लाखों फैंस मौजूद हैं. वहीं धर्मेंद्र भी फैंस से रुबरु होने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है
Dharmendra: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के चाहने वालों की कमी नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बाहरी दुनिया तक, धर्मेंद्र के लाखों फैंस मौजूद हैं. वहीं धर्मेंद्र भी फैंस से रुबरु होने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है. जोकि उनके पोते धरम ने ही खींची है. ऐसे में धर्मेंद्र ने पोते को उस्ताद कहा. तो उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल सहित बेटी ईशा देओल ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है.
धर्मेंद्र की क्यूट तस्वीर
12 जनवरी की सुबह धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है. जिसमें वो मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में Dharmendra ने लिखा कि, “ये तस्वीर मेरे प्यारे पोते धरम ने ली है. जिसे मैं प्यार से ‘उस्ताद’ बुलाता हूं.” धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ देओल फैमिली ने भी कमेंट करना शुरु कर दिया है.
देओल परिवार का रिएक्शन
पापा धर्मेंद्र की स्माइल के साथ फोटो देखकर सनी देओल और बॉबी देओल ने कमेंट सेंक्शन में दिलों की बरसात कर दी है. दोनों भाईयों ने ढेर सारे रेड हार्ट पोस्ट किए हैं. तो वहीं ईशा देओल ने कई सारे हग करने वाले इमोजी शेयर किए हैं. पापा की तस्वरी पर सनी, बॉबी और ईशा का रिएक्शन देखकर फैंस के चेहरे पर भी स्माइल आ गई है.
पापा से डरते हैं सनी देओल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया था कि, वो धर्मेंद्र से आज भी डरते हैं. सनी ने कहा कि, “मेरे पापा मेरे लिए आज भी डर का कारण हैं. अगर वो अभी यहां आ जाएंगे. तो मैं बस खड़ा हो जाऊंगा और चुपचाप यहां से चला जाऊंगा. ये हमारे रिश्ते की खूबसूरती है.”
धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बोले बॉबी देओल
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन काफी वायरल हुआ था. जिस पर रिएक्ट करते हुए बॉबी देओल ने कहा था कि, “वो कैरेक्टर अगर कोई और करता तो मजा ही नहीं आता. पापा ने उसे अद्भुत बना दिया था. जब मैंने फिल्म देखना शुरु किया तो मुझे कहानी पता नहीं थी. उसमें मेरे पिता का किरदार खत्म हो जाता है. इसलिए मैं चाहकर भी फिल्म नहीं देख पाया था. जब करण ने मुझे ट्रायल के लिए बुलाया तो फिल्म देखकर मैं रोने लगा था. क्योंकि फिल्म में मेरे पिता की मौत दिखाई गई थी. जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था. इसलिए मैंने फिल्म का क्लाइमैक्स भी नहीं देखा था.”