Esha Deol के तलाक पर छलका पिता Dharmendra का दर्द, कहा- ‘मैं नहीं चाहता कि ये रिश्ता टूटे…’

Dharmendra: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल ने भरत तख्तानी से तलाक का एलान करके सभी को हैरान कर दिया था. हाल ही में दोनों कपल्स ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी. वहीं ईशा और भरत के परिवार ने दोनों [...]

By Sakshi Pandey · 17/2/2024

Dharmendra: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल ने भरत तख्तानी से तलाक का एलान करके सभी को हैरान कर दिया था. हाल ही में दोनों कपल्स ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी. वहीं ईशा और भरत के परिवार ने दोनों के तलाक पर चुप्पी साध रखी है. मगर अब ईशा देओल के पिता और वेटेरन एक्टर Dharmendra ने बेटी के तलाक पर बयान दिया है.

धर्मेंद्र को है पोतियों की परवाह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, धर्मेंद्र नहीं चाहते कि ईशा और भरत एक-दूसरे को तलाक दें. धर्मेंद्र का कहना है कि, दुनिया के कोई भी माता-पिता अपने बच्चों का घर टूटते हुए नहीं देखना चाहते हैं. धर्मेंद्र ने कहा कि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी बेटी के फैसले के खिलाफ हूं. मैं बस यही चाहता हूं कि ईशा इस बारे में एक बार फिर से अच्छी तरह सोच ले.

बता दें कि, ईशा देओल और भरत तख्तानी दोनों ही धर्मेंद्र काफी करीब थे. वहीं दोनों के अलग होने का असर उनकी बेटियों पर भी पड़ेगा. इस बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि, मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं. यही कारण है कि मैं चाहता हूं दोनों अपने फैसले पर फिर से विचार करें. ईशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं. दोनों ही बच्चियां अपने दादा-दादी और नाना-नानी से बहुत करीब हैं. ईशा और भरत के तलाक का असर दोनों बच्चियों को भी बुरी तरह से प्रभावित करेगा. इसलिए अगर इस शादी को बचाया जा सकता है. तो उन्हें इसके लिए प्रयास करना चाहिए.

गौरतलब है कि, ईशा देओल ने 2012 में मशहूर बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी. दोनों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए थे. मगर शादी के 11 साल बाद ही दोनों अलग हो रहे हैं. दोनों के तलाक की वजह भरत के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को बताया जा रहा है.    

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full