Dharmendra: जानें कौन हैं धर्मेंद्र के चारों दामाद, बिग बिजनेस टाइकून्स में शामिल हैं सभी के नाम
Dharmendra: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को आज भी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चहेता सुपरस्टार माना जाता है. वहीं धर्मेंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. मगर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को लेकर काफी चर्चा में हैं. पोते करण देओल की शादी
Dharmendra: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को आज भी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चहेता सुपरस्टार माना जाता है. वहीं धर्मेंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. मगर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को लेकर काफी चर्चा में हैं. पोते करण देओल की शादी के बाद से देओल फैमिली मीडिया में जमकर लाइम लाइट बटोर रही हैं. वैसे तो धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के बारे में सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप उनकी चारों बेटियों और दामाद से वाकिफ हैं.
जी हां, धर्मेंद्र की चार बेटियां और चार दामाद हैं. उनकी चारों बेटियां शादी के बाद जिंदगी में सेटल हो गई हैं. वहीं धर्मेंद्र के सभी दामादों का नाम बड़े बिजनेस टाइकून्स में गिना जाता है. बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं. जहां सनी देओल और बॉबी देओल बड़े पर्दे पर काफी नाम कमा चुके हैं. तो वहीं उनकी दोनों बेटियां विजेता और अजीता मीडिया के सामने कभी नहीं आई हैं.
इसके अलावा धर्मेंद्र ने 1980 में मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी से शादी कर ली थी. वहीं हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल ने भी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. तो आइए आज हम आपको धर्मेंद्र की सभी बेटियों के हसबैंड से रूबरू करवाते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बड़ी बेटी विजेता की. विजेता ने मशहूर बिजनेस मैन विवेक गिल से 17 दिसंबर 1988 में शादी की थी. विवेक गिल ‘राजकमल होर्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक हैं. वहीं विजेता और विवेक के दो बच्चे भी हैं. जिनका नाम प्रेरणा गिल और साहिल गिल है. विजेता अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहती हैं.
ये भी पढ़ें – एक दिन में 100 सिगरेट और 30 कप ब्लैक कॉफी पीते थे शाहरुख खान, फैन के साथ सिगरेट पीने पर दिया ये दिलचस्प जवाब
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की दूसरी बेटी अजीता अमेरिका के डेंटिस्ट किरण चौधरी की पत्नी हैं. वहीं अजीता और किरण की दो बेटियां हैं. जिनका नाम प्रियंका और निकिता चौधरी है. अजीता की दोनों बेटियां भी पेशे से डॉक्टर हैं.
बेशक अजीता और विजेता मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं. मगर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और अहाना देओल फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि पर्दे पर फ्लॉप करियर के बाद ईशा और अहाना अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. बता दें कि ईशा देओल ने 2012 में मुंबई के मशहूर बिजनेस मैन भरत तख्तानी के साथ सात फेरे लिए थे. सिंधि परिवार से ताल्लुक रखने वाले भरत का ज्वैलरी का काफी बड़ा बिजनेस है.
इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दूसरी बेटी अहाना देओल ने 2014 में दिल्ली बेस्ड बिजनेस मैन वैभव वोहरा से शादी रचाई थी. ‘कॉन्टीनेंटल करियर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक वैभव का दिल्ली में बड़ा कारोबार मौजूद है. वहीं धर्मेंद्र की चारों बेटियां अब हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.