दीपि​का पादुकोण की हमशक्ल ने बेशरम रंग पर किया डांस, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Deepika Padukone Pathan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग' रिलीज हुआ है, तब से फैंस इस गाने पर जमकर वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुको

By ·

Deepika Padukone Pathan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है, तब से फैंस इस गाने पर जमकर वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने बेशर्म रंग सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम में दीपिका की हमशक्ल न्यूड मेकअप में हूबहू दीपिका लग रही हैं। दीपिका के डांस स्टेप्स को कॉपी करती वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर्स ने लिखा, ‘दीपिका की आधार कार्ड कॉपी।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘ये ओरिजिनल से बेहतर है।’ तो वहीं एक ने कहा, ‘खाते पीते घर की दीपिका।’ इसके अलावा कई यूजर्स ने लड़की के डांस परफॉर्मेंस की भी तारीफ की है।

‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग को लेकर बात करें तो बीते साल दिसंबर के महीने में यह गाना रिलीज हुआ था। दीपिका ने जो ‘भगवा बिकिनी’ इसमें पहनी है, उसपर विवाद छिड़ा है जो अबतक थमने का नाम नहीं ले रहा। मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के इस सीन को हटाने और फिल्म को बायकॉट करने की बात कही थी। इसके अलावा कुछ दर्शकों का कहना था कि दीपिका के आउटफिट काफी वल्गर हैं, ऐसे में इस सीन को हटाया जाना चाहिए।

शाहरुख खान ‘पठान’ से पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने संभाला है। वहीं, इसका प्रोडक्शन का कार्य यश राज फिल्म्स ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें