Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का काला सच, कहा- ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने का मिला था सुझाव
Deepika Padukone: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध लोगों को काफी पसंद आती है. यही कारण है कि मुंबई शहर को मायानगरी कहा जाता है. हर दिन लाखों लोग पर्दे पर आने का सपना लेकर मुंबई का रुख करते हैं. लेकिन वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत कुछ और ही है. जिसका खुलासा मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस
Deepika Padukone: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध लोगों को काफी पसंद आती है. यही कारण है कि मुंबई शहर को मायानगरी कहा जाता है. हर दिन लाखों लोग पर्दे पर आने का सपना लेकर मुंबई का रुख करते हैं. लेकिन वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत कुछ और ही है. जिसका खुलासा मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी कर चुकी हैं.
फिल्म इंडस्ट्री के डार्कर साइड की बात करते हुए दीपिका ने एक इंटरव्यू में हैरान करने वाले खुलासे किए थे. दरअसल फिल्म फेयर में एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी जिंदगी की सबसे बेकार एडवाइस शेयर की थी. दीपिका ने बताया कि, अपनी पूरी लाइफ में मुझे सबसे बुरा सुझाव ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने का मिला था. तब मैं महज 18 साल की थी. तब किसी ने मुझे ब्रेस्ट इम्प्लांट करने की नसीहत दी थी. लेकिन तब मैं उतनी मैच्योर नहीं थी कि ऐसे सुझावों का मतलब समझ पाती. इसलिए मैंने उसे मजाक में टाल दिया था.
ये भी पढ़ें – Shahrukh Khan: जब किंग खान ने किया दीपिका पादुकोण पर डबल मीनिंग कमेंट, हंसते-हंसते ऑडियन्स के उड़ गए होश
हालांकि उसी इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी लाइफ की बेस्ट एडवाइस भी बताई थी. दीपिका ने कहा कि, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने उन्हें कई सारे अच्छे सुझाव भी दिए हैं. जिसके चलते उन्होंने काफी कुछ नया सीखा है. किंग खान की बेस्ट एडवाइस पर बात करते हुए दीपिका कहती हैं कि, शाहरुख के अनुसार हमेशा उन लोगों के साथ काम करना चाहिए जिनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगता है. क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान आप एक जिंदगी जी रहे होते हैं. ऐसे में अच्छी यादें आपको लाइफ टाइम खुश रखती हैं.
दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो दीपिका प्रोजेक्ट के पर काम कर रही हैं. इस फिल्म में दीपिका साउथ सुपरस्टार और बाहुबली फेम प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी. ऐसे में दीपिका के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.