बप्पा के दरबार में साथ पहुंचे दीपिका-रणवीर, पत्नी का ख्याल रखते दिखे एक्टर, कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ पहुंचे। इस दौरान रणवीर जिस तरह पत्नी का ख्याल रखते नजर आए, उसने फैंस का दिल जीत लिया।

By ·

मुंबई में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर बप्पा के दरबार में नजर आए। शुक्रवार को दोनों सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीपिका प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आईं, जबकि रणवीर लगातार उनका ख्याल रखते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर को भीड़ के बीच दीपिका का हाथ थामकर उन्हें संभालते देखा गया।

दीपिका ने इस खास मौके पर ऑरेंज और पर्पल रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता सेट पहना था, वहीं रणवीर पर्पल कुर्ते और सफेद ट्राउजर में नजर आए। दोनों का यह ट्रेडिशनल लुक भी फैंस के बीच चर्चा में रहा। उनके साथ रणवीर के माता-पिता भी मंदिर पहुंचे थे।

https://x.com/dacoit_rvs/status/2100880531462426775

खास बात यह है कि यह दौरा उनके लिए भावनात्मक रूप से भी खास है। इससे पहले सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ के जन्म से ठीक पहले भी दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। कपल ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

https://x.com/DeepikaPFC/status/2100914845667168697

बप्पा के दर्शन से पहले रणवीर सिंह लालबागचा राजा भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने भगवान गणेश के सामने प्रार्थना की और फैंस से मुलाकात भी की। इसी दौरान उन्होंने 1,000 बच्चियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प भी साझा किया।

दीपिका और रणवीर का सिद्धिविनायक वाला वीडियो सामने आते ही फैंस की नजरें कपल की केमिस्ट्री पर टिक गईं। खासकर रणवीर का दीपिका के प्रति केयरिंग अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। बप्पा के सामने साथ खड़े इस कपल की तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग को सुर्खियों में ला दिया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें