Breaking: फाइटर के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंची दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर बताई वजह
Fighter: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. शमशेर पठानिया के किरदार में ऋतिक ने जबरदस्त रोल निभाया है. तो वहीं दीपिका पादुकोण के ग्लैमर ने भी फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. मकर संक्रांति के मौके पर [
Fighter: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. शमशेर पठानिया के किरदार में ऋतिक ने जबरदस्त रोल निभाया है. तो वहीं दीपिका पादुकोण के ग्लैमर ने भी फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. मकर संक्रांति के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. मगर फाइटर क्वीन दीपिका पादुकोण भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर नहीं आई. ऐसे में फिल्म की लीड हिरोइन की गैर मौजूदगी सभी को काफी खल रही थी. मगर इससे पहले कोई सवाल करता. दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को अपने ना आने की वजह बता दी है.
मुंबई में हुआ ट्रेलर लॉन्च
फाइटर फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया था. जिसमें फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सहित ऋतिक रोशन, अनिल कपूर सहित पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. ऐसे में 3 मिनट और 30 सेकेंड के इस ट्रेलर ने सभी को हैरान कर दिया. मजेदार एरियल एक्शन सीन से लेकर शानदार डायलॉग्स और वीएफएक्स में विमानों की उड़ान ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. ऐसे में ट्रेलर देखने के बाद ऑडियन्स ने भी जमकर सीटियां और तालियां बजाई है. मगर दीपिका को इवेंट में ना पाकर सभी का चेहरा उतर गया था.
दीपिका ने बताई वजह
15 जनवरी को आर्मी डे के मौके पर फाइटर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका नहीं पहुंच पाई. जिसकी वजह बताते हुए दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा – अपने स्कवाड्रन को याद करुंगी…गुड लक टीम. इसी के साथ दीपिका ने बीमार होने वाले इमोजी लगाए हैं. जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस की तबीयत खराब है. मगर अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. हालांकि दीपिका की पोस्ट देखने के बाद फैंस उनके जल्दी स्वास्थय होने की कामना कर रहे हैं.
बता दें कि फाइटर फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.