लाल रंग की साड़ी में किसी दुल्हन से कम नहीं लगीं दीपिका पादुकोण, रॉयल लुक अटायर से खींचा सबका ध्यान

मौका था अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी का जिसे पूरे रस्मों रिवाजों के साथ संपन्न किया गया। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने भी दस्तक दी। इंगेजमेंट पार्टी की गेस्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल थे। दोनों स्टार कपल ने हाथों में हाथ डाले फंक्शन में शिरकत की। अप

By ·

मौका था अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी का जिसे पूरे रस्मों रिवाजों के साथ संपन्न किया गया। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने भी दस्तक दी। इंगेजमेंट पार्टी की गेस्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल थे। दोनों स्टार कपल ने हाथों में हाथ डाले फंक्शन में शिरकत की। अपने लुक को दोनो ने रॉयल रखा था। जहां रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर के बंद गले कुर्ते में आए थे वहीं दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनकर अपने लुक को ब्राइडल क्लासी टच दिया था।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने पहनी लाल साड़ी

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की इंगेजेजमेट पार्टी के लिए दीपिका ने मैरून कलर की साड़ी को चूज किया। उन्होंने डिजाइनर तोरानी के कलेक्शन से इस सारी का सिलेक्शन किया था। साड़ी के बॉर्डर पर गोटा वर्क है साथ ही गोल्डेन जरी एंब्रॉयडरी ओवरऑल साड़ी पर देखने को मिलती है। इस कस्टमाइज्ड सारी को सिल्क फैब्रिक पर डिजाइन किया गया है। दीपिका पादुकोण ने इसे हेवी एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ कैरी किया था।

स्पेशल पार्टी इनवाइट को दिया रॉयल ग्लॉसी टच

दीपिका ने अपनी लाल साड़ी के साथ हेवी एंब्रायडरी ब्लाउज को कैरी किया था। ब्लाउज की जूल नेकलाइन और हाफ स्लीव उनके ब्लाउज को काफी खास बना रही थी। अपने एटाइर के साथ उन्होंने पर्ल और एमरल्ड चोकर नेकपीस पहना हुआ था। मेकअप में दीपिका पादुकोण ने कोहल आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ साथ ग्लिटरी मेकअप बेस से अपने लुक को और भी ग्लोसी येट क्लासी रॉयल टच दिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें