ट्रोलिंग का शिकार होने पर Deepika ने Alia के मेट गाला लुक पर तोड़ी चुप्पी, किया ऐसा कमेंट

पिछले दिनों Met Gala 2023 इवेंट काफी चर्चा में चल रहा था। Met Gala 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने डेब्यू किया था। इस दौरान आलिया ने बेहद ही खूबसूरत पर्ल गाउन पहना था जिसमें वो प्रिंसेस लग रही थीं। एक तरफ जहां मेट गाला में आलिया अपने लुक को लेकर तारीफें [...]

By Aayushi Sharma · 6/5/2023

पिछले दिनों Met Gala 2023 इवेंट काफी चर्चा में चल रहा था। Met Gala 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने डेब्यू किया था। इस दौरान आलिया ने बेहद ही खूबसूरत पर्ल गाउन पहना था जिसमें वो प्रिंसेस लग रही थीं। एक तरफ जहां मेट गाला में आलिया अपने लुक को लेकर तारीफें बटोर रही थीं। तो वहीं दूसरी ओर आलिया की वजह से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को ट्रोल किया जा रहा था।

बता दें आलिया ने वाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत पर्ल एम्बेलिश्ड गाउन पहना था। जिस समय लोग आलिया के लुक की तारीफों में बिजी थे, तभी दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना ऑस्कर लुक शेयर कर डाला। इस वजह से लोगों ने दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दीपिका ने लाइमलाइट लूटने की वजह से ऐसा किया। खुद को ट्रोल होता देख अब आलिया के लुक पर दीपिका ने भी चुप्पी तोड़ डाली है।

ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बीच दीपिका पादुकोण ने हाल ही में आलिया भट्ट के एक बीटीएस वीडियो पर प्यार बरसाया। उन्होंने आलिया के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘तुमने ये कर दिखाया।’ साथ ही दीपिका ने रेड हार्ट का इमोजी भी बनाया।

बात दें आलिया ने मेट गाला के लिए जो खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, उसमें एक लाख से ज्यादा मोती लगे थे। उनकी इस ड्रेस को नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। आलिया के कई फोटोज और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे।

वहीं आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। आलिया और रणवीर की ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ होगी। इसके अलावा आलिया प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full