OMG! दीपिका पादुकोण के को-स्टार विन डीजल पर असिस्टेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा – होटल के बंद कमरे में किया ये शर्मनाक काम

Vin Diesel: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के सितारें इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं. Vin Diesel की पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने उनपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. यही नहीं एस्टा ने विन से जुड़ा एक शर्मनाक खुलासा भी किया है. जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं. वहीं [..

By Sakshi Pandey · 22/12/2023

Vin Diesel: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के सितारें इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं. Vin Diesel की पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने उनपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. यही नहीं एस्टा ने विन से जुड़ा एक शर्मनाक खुलासा भी किया है. जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं. वहीं विन के वकील ने भी इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

2010 का है मामला

एस्टा जोनासन का नाम हॉलीवुड अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शुमार है. मगर कहानी आज से कई साल पुरानी है. 2010 में एस्टा ने बतौर असिस्टेंट विन डीजल की कंपनी में शामिल हुई थीं. ऐसे में एस्टा का कहना है कि, इसी दौरान अटलांटा में फिल्म फास्ट फाइव की शूटिंग के दौरान विन डीजल ने उनके साथ गलत हरकत की थी. वहीं जब एस्टा ने इसके खिलाफ अवाज उठाई तो उन्हें नौकरी से निकालने की भी धमकी मिली थी.

एस्टा ने बयां की आपबीती

विन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाते हुए एस्टा ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग के बाद विन उन्हें होटल के कमरे में ले गए. जहां विन ने एस्टा को दीवार से सटा कर खड़ा कर दिया और एस्टा के सामने मास्टरबीट करने लगे. वहीं विन ने एस्टा के साथ जोर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की. ऐसे में जब एस्टा ने विन का विरोध किया. तो उन्हें जॉब से निकाल दिया गया. जिससे यौन उत्पीड़न के इस मामले को दबाया जा सके.

विन के वकील ने दिया जवाब

एस्टा के आरोपों का जवाब विन ने भी कानूनी तरीके से देना मुनासिब समझा है. ऐसे में विन के वकील ने एस्टा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. वकील का कहना है कि, “उनके क्लाइंट इस दावे से पूरी तरह इनकार करते हैं. ये पहली बार है, जब उन्होंने कथित तौर पर 13 साल पुराने दावे के बारे में उस कर्मचारी से सुना, जिसने सिर्फ 9 दिन तक कंपनी में काम किया था. हमारे पास ऐसे कई सबूत हैं, जो इस तरह के फालतू आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं.”

दीपिका के साथ किया काम

विन डीजल बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी काम कर चुके हैं. दोनों ने हॉलीवुड फिल्म XXX Return of Xander Cage में स्क्रीन शेयर की है. वहीं विन पर एक बयान के चलते दीपिका विवादों में भी घिर चुकी हैं. दरअसल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने खुलासा किया था कि, वो विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं. हालांकि इस दौरान दीपिका की सगाई रणवीर सिंह से हो चुकी थी. जिसके चलते दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था.

ये भी पढ़ें – रणवीर सिंह से हो चुकी थी सगाई, मगर इस एक्टर के साथ बच्चे चाहती थीं दीपिका पादुकोण, Video में कुबूली दिल की बात

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full