दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी गुडन्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। Deepika Padukone And Ranveer Singh: मुबारक हो! बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। बी टाउन का

By Shaikh Almina · 29/2/2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है।

Deepika Padukone And Ranveer Singh: मुबारक हो! बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। बी टाउन का यह कपल अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहा है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बहुत ही खास अंदाज में प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। प्रेगनेंसी की खबर सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

कपल ने खास अंदाज में शेयर की गुडन्यूज

फाइनली दीपिका और रणवीर पेरेंट्स क्लब में शामिल होने वाले हैं। कपल ने जो पोस्ट शेयर किया है वह बेहद खास है। उसमें लिखा है सितंबर 2024। दीपिका एंड रणबीर… इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है।

https://www.instagram.com/p/C36wUZJovqw/?igsh=MWF6ZHhuaDl3cHhkcQ==

सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स बनने की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चेंग, कुब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे तमाम सितारों ने कपल को आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी बधाई दी है।

2018 में हुई थी कपल की शादी

आपको बता दें कि 38 साल में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ चुकी हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। आज दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं जैसे Kalki 2898 AD, ‘सिंघम अगेन’ शामिल है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full