‘फाइटर’ का गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ आउट, ऋतिक-दीपिका का सिजलिंग अंदाज उड़ाएगा होश
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर' का नया गाना ‘इश्क जैसा कुछ' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने सिजलिंग अदाएं दिखाई है। Fighter: बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म ‘फाइटर' का लोगों का बे
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का नया गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने सिजलिंग अदाएं दिखाई है।
Fighter: बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ का लोगों का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘शेर खुल गए’ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस उतावले हो गए हैं। दोनों स्टार्स एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म ‘फाइटर’ का दूसरा गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ आते ही लोगों के बीच छा गया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
‘फाइटर’ के दूसरे गाने ‘इश्क जैसा कुछ’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शको का दिल जीत लिया है। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। यह गाना अपने शानदार रोमांटिक ट्रैक, ऋतिक और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी, खूबसूरत नजारे और गहराई से जुड़ने वाले म्यूजिक के साथ दर्शकों के दिलों को दीवाना करता है।
इन दिग्गजों की आवाज ने गाने को बनाया मधुर
विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जो कुमार, मेलो डी और विशाल ददलानी ने तैयार किए गए लीरिक्स को कॉम्प्लीमेंट करता है। इस गाने को विशाल और शेखर ने कंपोज किया हैं। वहीं बॉस्को-सीज़र की कोरियोग्राफ के साथ यह गाना एक रोमांटिक हिट होने वाला है।
25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ”फाइटर” एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स और देशभक्ति की भावना को पेश करती है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड किरदार अदा करते नजर आएंगे। ”फाइटर” 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।