Exclusive: अमिताभ बच्चन के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका पादुकोण, द इंटर्न की हिन्दी रीमेक में करेंगी काम, 2024 में शुरु होगी शूटिंग

Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को आखिरी बार शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान में देखा गया था. एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका का दमदाक कैमियो नजर आया था. वहीं दीपिका जल्दी ही फिल्म फाइटर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार

By Sakshi Pandey · 5/12/2023

Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को आखिरी बार शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान में देखा गया था. एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका का दमदाक कैमियो नजर आया था. वहीं दीपिका जल्दी ही फिल्म फाइटर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करेंगी. सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. जिसके बाद दीपिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉलीवुड फिल्म की हिन्दी रीमेक का हिस्सा बन सकती हैं.

द इंटर्न की हिरोइन बनेंगी दीपिका

हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का हिन्दी रीमेक बनने जा रहा है. जिसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल अदा करेंगे. हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई थी. मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में बिग बी के साथ दीपिका मुख्य किरदार अदा कर सकती हैं. पीकू और कल्की 2898 के बाद ये तीसरी फिल्म होगी जिसमें बिग बी और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.

कब शुरु होगी शूटिंग

बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म द इंटर्न की प्रोड्यूसर भी दीपिका पादुकोण ही है. छपाक के बाद ये दूसरी फिल्म है जिसका प्रोडक्शन दीपिका कर रही हैं. वहीं अब दीपिका फिल्म में एक्टिंग करने की भी तैयारी में हैं. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी या मार्च के महीने में शुरु हो जाएगी. अगले साल फाइटर की रिलीजिंग के बाद दीपिका इस फिल्म की शूटिंग चालू कर देंगी. हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन ने शूट शुरु करने की तारीख नहीं दी है.

दीपिका ने शेयर किया पोस्टर

दीपिका ने 2021 में ही द इंटर्न का पोस्ट शेयर कर दिया था. वहीं खबरों की मानें तो बधाई हो के निर्देशक अमित शर्मा दीपिका और बिग बी स्टारर इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं. वहीं दीपिका की अपकमिंग फिल्म फाइटर की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full