Exclusive: वरुण धवन से साथ फिर से बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे डेविड धवन, 2024 में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग, पढ़ें डीटेल्स

Varun Dhawan: डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित होती है. मैं तेरा हीरो से लेकर जुड़वा 2 और कुली नम्बर वन तक दोनों की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर रही हैं. ऐसे में डेविड धवन एक बार फिर से वरुण धवन (Varun Dhawan) [...]

By ·

Varun Dhawan: डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित होती है. मैं तेरा हीरो से लेकर जुड़वा 2 और कुली नम्बर वन तक दोनों की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर रही हैं. ऐसे में डेविड धवन एक बार फिर से वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसकी शूटिंग का आगाज 2024 में होने वाला है.

डेविड और वरुण धवन आए साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेविड धवन पिछले काफी समय से कई कहानियों पर काम कर रहे थे. आखिरकार उन्हें एक ऐसी कहानी मिल गई है. जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं. डेविड धवन की बाकी कॉमेडी फिल्मों की तरह इसमें भी खूब हंसी-मजाक देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म में वरुण धवन लीड रोल अदा करेंगे. वरुण के अपोसिट दो हिरोइनों को कास्ट किया जाएगा. हालांकि फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. मगर खबरों के अनुसार फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित होगी. वहीं वरुण धवन भी लम्बे अर्से के बाद कॉमेडी फिल्म करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म की डीटेल्स

फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. मगर खबरों की मानें तो फिल्म का प्रोडक्शन रमेश तुर्रानी के टिप्स एंटरटेनमेंट के अंतर्गत होगा. वहीं ये फिल्म 2025 की शुरुआत में रिलीज की जाएगी. अगले साल 2024 के अप्रैल महीने में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी. वहीं भारत के अलावा फिल्म को विदेशों में भी शूट किया जाएगा. हालांकि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. ऐसे में स्क्रिप्ट तैयार होते ही स्टार कास्ट का चुनाव शुरु हो जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डेविड धवन कब इस फिल्म का ऑफिशियल एलान करते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें