IPL 2024: ढह गया CSK का किला…मार्कस स्टोइनिस ने दिखाई पावर, तोड़ दिया सहवाग और वल्थाटी का रिकॉर्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उसे यह शिकस्त होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में मिली. लखनऊ ने चेन्नई के किले को ढहा दिया और यादगार जीत हासिल की. CSK vs LSG: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के 39वे

By Shaikh Almina · 24/4/2024

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उसे यह शिकस्त होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में मिली. लखनऊ ने चेन्नई के किले को ढहा दिया और यादगार जीत हासिल की.

CSK vs LSG: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उसे यह शिकस्त होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में मिली. लखनऊ ने चेन्नई के किले को ढहा दिया और यादगार जीत हासिल की. उसने इस सीजन में लगातार दूसरी बार सीएसके को हराने में सफलता हासिल की. आईपीएल में यह बहुत कम मौकों पर होता है जब कोई टीम चेन्नई को एक सीजन के लीग राउंड में दोनों बार हराए. खासकर चेपॉक में विपक्षी टीम को सफलता मिलनी बड़ी बात होती है.

लखनऊ ने हासिल की खास उपलब्धि

लखनऊ की टीम ने चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया. वह इस मैदान पर 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने वाली आईपीएल इतिहास में तीसरी टीम बन गई. इसमें एक तो खुद चेन्नई सुपरकिंग्स है. उसने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 206 और 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 203 रन बनाकर मैच को जीता था.

पंजाब किंग्स ने पिछले साल चेन्नई के खिलाफ यहां 201 रन का टारगेट हासिल किया था. अब लखनऊ की टीम इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने वाली टीम बन गई. उसने 2011 रन का टारगेट चेज कर लिया.

स्टोइनिस तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड

स्टोइनिस ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और 124 रन बनाकर नॉटआउट रहे. वह आईपीएल इतिहास में रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के पूर्व बल्लेबाज पॉल वाल्थाटी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वल्थाटी ने चेन्नई के खिलाफ ही 2011 में मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में नाबाद 120 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैदराबाद में 119 और संजू सैमसन ने 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई में 119 रन ही बनाए थे..

ऋतुराज का शतक दूसरी बार बेकार

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में दूसरा शतक लगाया. दुर्भाग्य से दोनों बार चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत नहीं पाई. ऋतुराज के अलावा संज सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) और हाशिम अमला (पंजाब किंग्स) के दो शतक भी बेकार हुए हैं. विराट कोहली (आरसीबी) के सबसे ज्यादा 3 शतक बेकार हुए. गायकवाड़ इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके शतक लगाने के बावजूद चेन्नई की टीम नहीं जीती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full