‘Shah Rukh Khan करते हैं लोगों का इस्तेमाल’ Abhijeet Bhattacharya ने किंग खान को लेकर दिया चौंका देने वाला बयान
बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya ) ने हाल ही में एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बात की है। Shahrukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य(Abhijeet Bhattacharya) बॉलीवुड के बेहतरीन प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने
बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya ) ने हाल ही में एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बात की है।
Shahrukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य(Abhijeet Bhattacharya) बॉलीवुड के बेहतरीन प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे हिट गाने जैसे की चांद तारे (Chaand Taare ), हम तो दीवाने हुए( Hum Too Deewane Huye ), वो लड़की जो सबसे अलग है( Woh Ladki Jo) दिए हैं। इसके साथ ही सिंगर ने एक्टर शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan ) के लिए कई बेहतरीन गाने भी गाए हैं। हालांकि हाल ही में अभिजीत ने शाहरुख खान को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किंग खान एक कमर्शियल व्यक्ति हैं। जिसके बाद सिंगर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में लेहरन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत ने शाहरुख खान के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान और उनके व्यक्तित्व और अपनी राशियों को लेकर भी बताया कि वो एक जैसी हैं। सिंगर ने कहा जो हो गया, सो हो गया।
अभिजीत ने लगाया शाहरुख खान पर इल्जाम
सिंगर ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने बीच में चीजों को ठीक करने और सभी मतभेदों को दूर करने की कोशिश की थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और कहा कि शाहरुख खान एक बहुत ही कमर्शियल पर्सन है। वह अपनी सफलता अपने करियर के लिए किसी को भी साइड में कर सकते हैं। वो इस्तेमाल करेगा उनको।
अभिजीत ने एसआरके के राष्ट्रवाद पर कही ये बात
अभिजीत ने शाहरुख खान को एंटी नेशनलिस्ट कहे जाने को लेकर भी अपने विचार शेयर किए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी उन्हें राष्ट्र विरोधी कहना बहुत गलत है। शाहरुख खान से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं है। एक नजर डालें उनकी बनाई फिल्मों पर फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, स्वदेश, अशोका। कोई उनके बारे में ऐसा कैसा कह सकता है? और वो भी तब उन्होंने अपनी फिल्मों में हिंदू संस्कृति को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया है।
वह सबसे बड़े राष्ट्रवादी हैं। यह कुछ ऐसे लोगों के कारण था, जिन्होंने हमारे कमर्शियल मतभेदों को एक अलग ही नजरिये से ले लिया और उन्हें अलग अलग नामों से पुकारना शुरू कर दिया। खान्स के बीच शाहरुख खान एकमात्र राष्ट्रवादी हैं।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
वहीं, आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।