Kangana Ranaut: सनी देओल से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों के साथ है कंगना रनौत का खास रिश्ता

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है. कंगना अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं. नेपोटिज्म पर निशाना साधने से लेकर बी-टाउन के बड़े-बड़े निर्देशक और एक्टर्स को कंगना कई बार आइना दिखा चुकी हैं. यही कारण है

By Sakshi Pandey · 11/8/2023

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है. कंगना अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं. नेपोटिज्म पर निशाना साधने से लेकर बी-टाउन के बड़े-बड़े निर्देशक और एक्टर्स को कंगना कई बार आइना दिखा चुकी हैं. यही कारण है कि, बॉलीवुड में ज्यादातर लोग कंगना से दूर रहना पसंद करते हैं. ऐसे में कंगना की दुश्मनी के चर्चे तो हर तरफ सुनने को मिलते हैं. मगर आज हम आपको कंगना के कुछ दोस्तों से रूबरू करवाते हैं. जी हां, कुछ बॉलीवुड सितारों के साथ कंगना का काफी पुराना याराना है.

सनी देओल

कंगना के दोस्तों में पहला नाम बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का है. वैसे तो धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी एक नैपो किड ही हैं. मगर इसके बावजूद कंगना और सनी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. वहीं कंगना ने हाल ही में सनी देओल की मच अवेटेड मूवी गदर 2 को भी काफी सपोर्ट किया है.

तमन्ना भाटिया

कंगना रनौत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. तमन्ना को देखते ही कंगना अक्सर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर बी-टाउन की पार्टीज में भी कंगना और तमन्ना साथ में नजर आती हैं.

रेखा और अनुपम खेर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा रेखा के साथ कंगना की काफी बनती है. रेखा को सामने देखकर जहां कंगना उन्हें पूरा सम्मान देती हैं. तो वहीं रेखा भी कंगना को गले लगाना कभी नहीं भूलती हैं. इसके अलावा कंगना अभिनेता अनुपम खेर के भी काफी क्लोज हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भी कंगना का रिश्ता काफी अच्छा है. दोनों एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं. वहीं मीडिया से बीतचीत के दौरान भी कंगना अक्सर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का जमकर बखान करती हैं.

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की नम्बर वन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से भी कंगना के अच्छे रिलेशन हैं. कंगना कई बार दीपिका की फिल्मों की तारीफ कर चुकी हैं. यही नहीं कंगना दीपिका के स्ट्रगल और मेहनत की भी पूरी तरह से कायल हैं. ऐसे में कगना और दीपिका की बॉन्डिंग भी काफी स्पेशल है.

कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन से भी कंगना को खास लगाव है. कंगना कई बार मीडिया के सामने कार्तिक को सपोर्ट कर चुकी हैं. वहीं कार्तिक भी कंगना को पूरा सम्मान देते हैं. ऐसे में कार्तिक और कंगना की का रिश्ता भी काफी अच्छा है.

ये भी पढ़ें – ग्रैंड ओपनिंग के साथ रजनीकांत की जेलर ने तोड़े बड़े पर्दे के कई रिकॉर्ड्स, ऐसे दी गदर 2 और OMG 2 को भी मात

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full