‘बिग बॉस 16’ में प्रतियोगी सुंबुल तौकीर खान ने मुंबई में खाए खूब धक्के, भाईजान के शो में अब मचाएंगी धमाल
‘बिग बॉस 16’ में प्रतियोगी सुंबुल तौकीर खान ने मुंबई में खाए खूब धक्के, भाईजान के शो में अब मचाएंगी धमाल बिग बॉस 16 में confirmed प्रतियोगी: ‘बिग बॉस 16’ 1 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में सीरियल इमली अभिनेत्री सुंबुल तौकीर नजर आने वाली हैं। आइए जानिए घर में [.
‘बिग बॉस 16’ में प्रतियोगी सुंबुल तौकीर खान ने मुंबई में खाए खूब धक्के, भाईजान के शो में अब मचाएंगी धमाल
बिग बॉस 16 में confirmed प्रतियोगी: ‘बिग बॉस 16’ 1 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में सीरियल इमली अभिनेत्री सुंबुल तौकीर नजर आने वाली हैं। आइए जानिए घर में जाने वाली इस कंटेस्टेंट के बारे में।
- बिग बॉस 16 में नजर आएंगी सुंबुल तौकीर
रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ 1 अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुपरस्टार सलमान खान फिर एक बार इस शो को होस्ट करेंगे। मेकर्स इस शो को पिछले सीजन से ज्यादा हिट बनाने के लिए कमरतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में बिग बॉस 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सलमान ने घर में जाने वाले पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को परिचय कराया था। अब्दु रोजिक के साथ टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस भी इस घर में धमाल मचाने जा रही हैं। यह शख्स और कोई नहीं स्टार प्लस के सीरियल इमली अभिनेत्री सुंबुल तौकीर हैं। चलिए जानते हैं सभी के दिलों में राज करने वाली इमली यानी सुंबुल तौकीर के बारे में।
- कौन है सुंबुल तौकीर ?
सुंबुल तौकीर एक टीवी अभिनेत्री हैं। कलाकार का जन्म 15 नवंबर 2003 को दिल्ली में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पिता एक कोरियोग्राफर हैं और उनकी मां का देहांत हो गया है।
- कब शुरू हुआ एक्टिंग करियर ?
सुंबुल तौकीर ने बचपन में ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। साथ ही वह चंद्रगुप्त मौर्य, इशारों इशारों में और जोधा अकबर जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
- मुंबई में बिताए तंगी के दिन
सुंबुल तौकीर मैं एक साक्षात्कार के दौरान अपने स्ट्रगल के बारे में बताया था कि मुंबई में आने से पहले उनके पिता ने सब कुछ बेच दिया था और कैसे उन्होंने सिर्फ एक वडापाव खाकर दिन बिताए हैं।
- सुंबुल को पहचान दिलाने वाला यह सीरियल
सुंबुल तौकीर को स्टार प्लस के शो इमली से मिली थी पहचान। इस सीरियल में उन्होंने एक गांव की लड़की का रोल निभाया था। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से टीवी की दुनिया में पहचान बनाई थी।
- टीवी के पॉपुलर एक्सप्रेस में से एक
सुंबुल तौकीर आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी लाजवाब एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। आज सुंबुल का नाम रूपाली गांगुली, आयशा सिंह, शिवांगी जोशी और हिना खान जैसे पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है।
- फहमान के साथ जुड़ा था नाम
संभल तौकीर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थी। खबरें थी कि इमली सीरियल की अभिनेत्री सुंबुल अपने को–एक्टर फहमान खान को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को गलत ठहरा दिया है।
- लंबी रेस का घोड़ा होंगी सुंबुल
सुंबुल तौकीर बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट प्रतियोगी के तौर पर दिखाई देंगी। फैंस सुंबुल को इस शो में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दर्शक सुंबुल तौकीर को लंबी रेस का घोड़ा बता रहे हैं।