<strong>कॉन मैन सुकेश चंद्रशेखर ने किया खुलासा, नोरा फतेही को मोरोक्को में घर खरीदने के लिए दिए थे पैसे</strong>

Sukesh Chandrashekhar Hits Back At Nora Fatehi: 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में नया मोड़ आया है। आए दिन इस मामल में नए नए राज से परदे उठ रहे हैं और लोगों को हैरान कर रहे हैं। अभी हाल ही में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर पर इल्जाम लगाते हुए कहा था की उसने [...]

By Akanksha Pandey · 24/1/2023

Sukesh Chandrashekhar Hits Back At Nora Fatehi: 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में नया मोड़ आया है। आए दिन इस मामल में नए नए राज से परदे उठ रहे हैं और लोगों को हैरान कर रहे हैं। अभी हाल ही में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर पर इल्जाम लगाते हुए कहा था की उसने गर्लफ्रेंड और अच्छी जिंदगी देने के लिए मुझे पैसे ऑफर किए थे। इस बात पर सुकेश चंद्रशेखर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा की नोरा ने उससे करोड़ों रूपए अबतक ले चुकी हैं। इतना ही नहीं सुकेश ने नोरा को लेकर कई बातें बताई जो हैरान करती हैं।

Sukesh Chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर का दावा

कॉन मैन सुकेश चंद्रशेखर बताते हैं की नोरा कहती हैं की मैने उनसे वादा किया था पैसा और अच्छी लाइफस्टाइल देने का। लेकिन हकीकत तो ये है की नोरा ने अपना मोरोक्को में घर खरीदने के लिए पहले ही मुझसे कई करोड़ रूपए ले चुकी हैं। सुकेश ने नोरा फतेही को झूठा बोलते हुए कहा की ये सब मनघड़ंत कहानी है ताकि वो ED की गिरफ्त से बाहर निकल सकें।

नोरा फतेही ने मांगी था कार

अपने दावों को और भी मजबूत करते हुए सुकेश बताते हैं की नोरा ने झूठ कहा था की उसे कार नहीं चाहिए थी, और ना ही अपने लिए ली थी। लेकिन नोरा तो खुद मेरे पीछे पड़ी थी अपनी कार बदलने के लिए। फिर मैंने एक कार उनके लिए सेलेक्ट की और उन्हें दे दी। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा की इस बात की चैट और स्क्रीनशॉट का रिकॉर्ड ED के पास मौजूद है। सुकेश ने बताया की उन्होंने नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू दिया था। जबकि वो नोरा को रेंज रोवर देना चाहते थे। आगे कहा की उन दोनों के बीच काम को लेकर कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full