Chunky Panday – Bhavana: फिल्मी अंदाज में पूरी हुई थी चंकी पांडेय और भावना की लवस्टोरी!
Chunky Panday- Bhavana: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर चंकी पांडे ने अबतक के फिल्मी करियर में बहुत नाम कमाया है। आज भी वो लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनका आखिरी पास्ता का कैरेक्टर लोग आज भी याद रखते हैं। आपको बताते चलें की आज ही के दिन यानी 17जनवरी1998 को चंकी पांडे और भावना [...]
Chunky Panday- Bhavana: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर चंकी पांडे ने अबतक के फिल्मी करियर में बहुत नाम कमाया है। आज भी वो लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनका आखिरी पास्ता का कैरेक्टर लोग आज भी याद रखते हैं। आपको बताते चलें की आज ही के दिन यानी 17जनवरी1998 को चंकी पांडे और भावना शादी के बंधन में बंधे थे। दोनो ने शादी से पहले काफी टाइम तक एक दूसरे को डेट किया था। आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको उनकी लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
चंकी पांडेय और भावना की लव स्टोरी
चंकी पांडे और भावना की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है। चंकी पांडे ने अपने लव स्टोरी के कुछ रोचक बातें एक इन्टरव्यू के दौरान बताई थी। चंकी बताते हैं की उनकी मुलाकात भावना से इत्तेफ़ाक से हुई थी। बात उन दिनों की है जब चंकी पांडे मिस इंडिया के प्रीलिमिनरी राउंड के जज थे। वहा का इवेंट कर कर के जब वो वापस मुंबई लौटने को ही थे उनकी फ्लाइट मिस हो गई। उसके बाद उन्होंने डिस्कोथेक धुंधरू में जाने का प्लान बनाया। चंकी जब वहां पहुंचे तो भावना अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से ही मौजूद थीं। चंकी और भावना की नजरें टकराईं। लेकिन चंकी को ऐसा लगा जैसे उन्होंने भावना को पहले देखा है।
जब रुक गई मोहब्बत की गाड़ी
इसके बाद चंकी ने किसी तरह भावना का नंबर ले लिया। बाद में चंकी दुबारा दिल्ली पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने भावना के दिए नंबर पर फोन किया। फोन करने पर पता चला कि भावना तो पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं हैं। चंकी को लगा की उनके प्यार की गाड़ी शुरू होने से पहले ही बंद पड़ गई। लेकिन बाद में जब उन्हेंं पता लगा की भावना कुछ महीने के लिए किसी कोर्स के लिए गईं हैं तो लगा मानो किसी ने उन्हें डूबते हुए किनारे पर ला दिया हो। बाद में चंकी को उनके किसी कॉमन फ्रेंड से पता चला की भावना मुंबई के एक होटल में रुकी हुई हैं। ये पता चलते ही चंकी ने भावना और उनकी दोस्त से मुलाक़ात की और बाहर घूमने निकल पड़े।
चंकी याद करते हुए बताते हैं तिरछी टोपी वाले फिल्म के सेट पर भावना के साथ उनकी पहली डेट थी। भावना वहां शूटिंग देखने अपने दोस्तों के साथ आईं थीं। लेकिन चंकी ने भावना को इंप्रेस करने के लिए अपने भाई से बीएमडब्ल्यू की चाभी मांगी और भावना संग उनके दोस्तों को सैर भी कराई।
अलग अंदाज में किया प्रपोज
आगे चंकी अपने प्रपोजल के बारे में याद करते हुए कहते हैं कि हमारा प्रपोजल भी काफी मजेदार था। चंकी ने मन बना लिया था की वो भावना को प्रपोज तो करेंगे लेकिन अलग अंदाज में। उन दिनों चंकी और भावना घंटों बातें किया करते थे। कॉल रेट्स उस वक्त बहुत ज्यादा हुआ करती थीं। ऐसा ही एक दिन भावना से बात करते हुए चंकी ने कहा की हमारा रिश्ता अब काफी महंगा हो गया है, चलो कीमतों को कम करते हैं और शादी कर के एक शहर में रहते हैं। इस प्रपोजल के बाद भावना ने भी हामी भर दी। बाद में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।