IPL 2024: ‘धोनी शानदार लय में हैं…’ LSG के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले CSK के बैटिंग कोच हसी ने दिया बड़ा बयान
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय बेहतरीन लय में है और अपने खेल में सुधार करना जारी रखेंगे. धोनी ने मौजूदा सीजन में अब तक 255.88 की स्ट्राइक रेट से रन हैं. ह
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय बेहतरीन लय में है और अपने खेल में सुधार करना जारी रखेंगे. धोनी ने मौजूदा सीजन में अब तक 255.88 की स्ट्राइक रेट से रन हैं.
हसी ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैच से पहले कहा, ‘‘वह अपने करियर में एक शानदार स्थिति में हैं. वह एक ऐसी जगह पर हैं जहां वह सहज हैं, वह खुश हैं, अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बहुत अच्छी तरह से अभ्यास और तैयारी की है. निश्चित रूप से गेंदबाज उनके खिलाफ अलग-अलग योजनाओं के साथ आ रहे हैं क्योंकि वह शायद ऑलटाइम महान फिनिशर है.’’
ऑस्ट्रेलिया के इस 48 साल के पूर्व खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि धोनी अपने खेल में सुधार जारी रखते हुए गेंदबाजों के लिए स्थिति मुश्किल करेंगे.
हसी ने कहा, ‘‘गेंदबाजों को अलग-अलग योजनाओं के साथ आने की जरूरत है. धोनी ने करियर के इस स्टेज में भी खुद को बेहतर करने और गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां को कठिन बनाने के लिए अपने खेल में सुधार करना जारी रखा है.’’