बच्चों से दूर दिवाली मना रहीं सेलिना जेटली का छलका दर्द, बोलीं- कहीं बच्चे मां का प्यार ही न भूल जाएं!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस बार अपने बच्चों से दूर दिवाली मनाने को मजबूर हैं। त्योहार के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्चों से बिछड़ने का दर्द बयां करते हुए डर जताया कि कहीं बच्चे मां के प्यार को ही न भूल जाएं। उनका यह इमोशनल नोट पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए।
बच्चों से दूर दिवाली मना रहीं सेलिना जेटली का छलका दर्द, बोलीं- कहीं बच्चे मां का प्यार ही न भूल जाएं!
सेलिना जेटली के लिए इस बार दिवाली बेहद भावुक रही। उन्होंने दूसरी दिवाली अपने बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर से दूर बिताई। बच्चे फिलहाल ऑस्ट्रिया में पिता पीटर हाग के साथ रह रहे हैं। सेलिना और पीटर के बीच तलाक और कस्टडी को लेकर कानूनी कार्यवाही जारी है।
बेटों के नाम लिखा भावुक खत
8 नवंबर को सेलिना ने इंस्टाग्राम पर बेटों के साथ तस्वीर साझा कर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने बच्चों के साथ बिताए पल याद किए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड, बच्चों की पहली हलचल और उनके लिए पसंदीदा पकवान बनाने के पल याद किए।
सेलिना ने लिखा कि यह सोचकर उनका दिल टूटता है कि उनके मासूम बच्चे दर्द से गुजर रहे हैं और उन्हें माता-पिता में से किसी एक का पक्ष चुनना पड़ सकता है। उनका सबसे बड़ा डर है कि कहीं बच्चे अपनी मां का प्यार ही न भूल जाएं।
'मम्मी ने तुम्हें कभी नहीं छोड़ा'
अभिनेत्री ने बेटों को भरोसा दिलाया कि उन्होंने कभी उन्हें किसी एक माता-पिता को चुनने के लिए नहीं कहा। उनका घर और प्यार हमेशा बच्चों के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने पीटर का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उनके साथ मिलकर बच्चों को दुनिया में लाया। उन्होंने प्रार्थना की कि परिवार का तनाव बेटों की मासूमियत को प्रभावित न करे।
सेलिना ने बेटों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सिया-राम, हनुमान जी और मां बगलामुखी से उनकी रक्षा की प्रार्थना की। कोई दूरी मां के प्यार को मिटा नहीं सकती। उनकी जिंदगी में दोनों माता-पिता के लिए हमेशा जगह बनी रहनी चाहिए।
कस्टडी विवाद के बीच भावुक अपील
गौरतलब है कि सेलिना ने अलगाव के बाद पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं और बच्चों की कस्टडी मांगी है। ये अभिनेत्री के आरोप हैं और कानूनी मामला जारी है। उनका संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा में है।