Friendship Day 2023: इस फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर देखें ये फिल्में, दोस्ती हो जाएगी और भी गहरी

इंसान अपनी जिंदगी में काफी रिश्ते निभाता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उसकी जिंदगी में कई तरह के रिश्ते आते हैं। इनमें सबसे खास रिश्ता जो होता है वो दोस्ती का रिश्ता है। दोस्ती के रिश्ते में दो इंसान एक दूसरे को समझते हैं। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें अमीर, गरीब, [...]

By Shaikh Almina · 6/8/2023

इंसान अपनी जिंदगी में काफी रिश्ते निभाता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उसकी जिंदगी में कई तरह के रिश्ते आते हैं। इनमें सबसे खास रिश्ता जो होता है वो दोस्ती का रिश्ता है। दोस्ती के रिश्ते में दो इंसान एक दूसरे को समझते हैं। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें अमीर, गरीब, उम्र, जाति कोई मायने नहीं रखते। दोस्ती वह अनमोल रिश्ता है जो हमारी खुशियों से लेकर संघर्षों तक में साथ रहता है। अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और इस साल 2023 में 6 अगस्त यानी आज फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।

इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने दोस्ती के महत्व को समझाया। इन फिल्मों को देखकर आपको अपने फ्रेंड की याद जरूर आएगी।

1. जिंदगी मिलेगी ना दुबारा

साल 2011 में आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जोया अख्तर के निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में कुछ दोस्त होते हैं जो कई सालों बाद एक टूर पर मिलते हैं और उसके बाद उनकी मस्ती और बॉन्डिंग शुरू होती है। बीच में कई पड़ाव आते हैं जो आपको इमोशनल भी कर सकते हैं। रितिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की फिल्म जिंदगी जीना सिखाती है।

2. थ्री ईडियट्स

साल 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट्स सुपरहिट फिल्म थी जो तीन दोस्तों की अलग-अलग कहानियों पर आधारित थी। फिल्म में बहुत सारी सीख भी देखने को मिलती है साथ ही दोस्ती कैसे निभाई जाती है इसके बारे में भी बताया गया हैं। फिल्म में अभिनेता आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी इन तीनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।

3. रंग दे बसंती

आमिर खान की एक और फिल्म रंग दे बसंती, जिसे 90 के दशक में पैदा हुए कभी भूल नहीं सकते। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म रंग दे बसंती दोस्ती पर आधारित सबसे खास फिल्मों में एक है। आमिर खान, कुनाल कपूर, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, शरमन जोशी और आर आर माधवन स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि अगर दोस्ती एक बार कर ली तो उसे आखरी सांस तक निभाने का हौसला कैसे आता है। फिल्म देखकर आप एक बार जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

4. दिल चाहता हैं

साल 2000 में फरहान अख्तर की सबसे पहली फिल्म जिसने सभी का दिल लूट लिया, इस फिल्म का नाम है ‘ दिल चाहता है ‘। इस फिल्म दिल चाहता है में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई। फिल्म बताती है कि दोस्तों में कितना भी बड़ा झगडा क्यों ना हो जाएं, जरूरत पड़ने पर वो एक हो ही जाते हैं। आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान की दोस्ती लोगों को पसंद आई थी। इस फिल्म की संगीत ने भी लोगों का दिल जीता था।

5. शोले

साल 1975 में आई फिल्म शोले ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी फिल्म के डायलॉग्स बच्चों-बच्चों की जुबान पर सुनने को मिल जाते हैं। फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई और पूरी फिल्म में दोस्ती कैसी होनी चाहिए और कैसे निभाना चाहिए इस बात पर भी काफी ध्यान दिया गया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full