CBFC ने बिना किसी कट के टाइगर 3 को दिया U/A सर्टिफिकेट, ‘बेवकूफ’ को ‘मशरुफ’ से बदलने की दी हिदायत

Tiger 3: बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग के महज 9 दिन बचे हैं. वहीं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) ने फिल्म को हरी झंडी दिखा

By Sakshi Pandey · 3/11/2023

Tiger 3: बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग के महज 9 दिन बचे हैं. वहीं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है. वहीं फिल्म के किसी भी सीन पर CBFC की कैंची नहीं चली है. हालांकि CBFC ने फिल्म के सबटाइटल में कुछ बदलावों की सलाह दी है.

फिल्म में होंगे ये बदलाव

शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म पठान पर CBFC ने कई कट लगाए थे. मगर वहीं सलमान खान की अपकमिंग मूवी टाइगर 3 CBFC की तलवार से बच गई है. खबरों की मानें तो CBFC ने फिल्म के किसी भी विजुअल को नहीं काटा है. हालांकि CBFC ने फिल्म के ऑडियो और सबटाइटल में बदलावों पर राय दी है. फिल्म में बेवकूफ शब्द को मशरुफ और मूर्खता को व्यस्तता से बदलने का सुझाव मिला है. इसके अलावा फिल्म के डायलॉग में भारतीय खूफिया एजेंसी RAW का भी जिक्र है. जिसे सही करते हुए CBFC ने R&AW करने की बात कही है. वहीं राष्ट्रीय गान में हुए बदलावों को अनुरोध के अनुसार बरकरार रखा गया है.

फिल्म को मिला सर्टिफिकेट

CBFC ने टाइगर 3 को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. जिसका मतलब है कि बच्चे और बड़े सभी इस फिल्म को बिना किसी पाबंदी के देख सकते हैं. हालांकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन में फिल्म देखना जरुरी है. सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म 153 मिनट यानी 2 घंटे 33 मिनट की है.

पठान की होगी एंट्री

शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान टाइगर के रुप में उन्हें बचाने पहुंचे थे. वहीं टाइगर 3 में शाहरुख और सलमान एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो जबरदस्त होने वाला है. इसके अलावा कैटरीना के एक्शन सीन और विलेन के किरदार में इमरान हाशमी की एंट्री भी फिल्म में जान फूंकने का काम करेगी. ये फिल्म अगले रविवार को दिवाली के दिन 12 नवंबर पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें –  सलमान खान को आई स्कूल के दिनों की याद, पढ़ने में जीरो थे भाई जान, कहा – बेंत से होती थी पिटाई

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full