सुपरस्टार था फोटो में दिख रहा लड़का, Salman Khan के कारण करियर का हुआ नुकसान, फिर नहीं कर पाया फिल्मों में कमबैक…पहचाना क्या?

फोटो में नजर आ रहे इस लड़के का करियर सलमान खान की वजह से तबाह हो गया. एक समय में सुपरस्टार रह चुका ये लड़का फिल्मों में फिर कभी पहले जैसा कमबैक नहीं कर पाया. Bollywood Update: कहते हैं समंदर में रहना है तो मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए. तस्वीर में डांस करते नजर [...]

By Shaikh Almina · 26/12/2023

फोटो में नजर आ रहे इस लड़के का करियर सलमान खान की वजह से तबाह हो गया. एक समय में सुपरस्टार रह चुका ये लड़का फिल्मों में फिर कभी पहले जैसा कमबैक नहीं कर पाया.

Bollywood Update: कहते हैं समंदर में रहना है तो मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए. तस्वीर में डांस करते नजर आ रहे इस एक्टर को शायद ये बात समझने में देर हो गई. जब तक इस कहावत की गहराई का अहसास हुआ होगा तब तक वो मगरमच्छ यानी कि फिल्म इंड्स्ट्री के दिग्गज कलाकार से पंगा ले चुके थे. सलमान खान की शान में इस एक्टर से एक नहीं दो दो गुस्ताखियां हुईं. पहले तो इस एक्टर ने सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड से दिल लगाने की कोशिश की और फिर सलमान खान पर ही संगीन इल्जाम लगा दिए, जिसके बाद करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया.

लंबी रेस का घोड़ा

ये एक्टर हैं विवेक ओबेरॉय, जो जब पर्दे पर नजर आए तो उनकी एक्टिंग और कॉन्फिडेंस देखकर ये माना गया कि वो लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे. अपनी शुरुआती फिल्मों के जरिए विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते भी नजर आए. कंपनी से डेब्यू करने वाले विवेक ओबेरॉय को इस फिल्म के लिए डेब्यू अवॉर्ड भी मिला. करियर की गाड़ी सही रास्ते पर आगे भी बड़ी. उन्हें साथिया, दम डरना मना है और युवा जैसी फिल्मों के जरिए अपना टैलेंट दिखाने का मौका भी मिला और वो उसमें कामयाब भी रहे. लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में फिल्म क्यों हो गया न आई, जिसके बाद सब कुछ बदल गया.

सलमान पर लगाए संगीन इल्जाम

‘ क्यों हो गया न’ मूवी में विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय के हीरो बने थे. उस वक्त कहा जा रहा था कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय में ब्रेकअप हो चुका है और वो विवेक ओबेरॉय के करीब आ रही हैं. विवेक ओबेरॉय ने अपनी मोहब्बत का खुलकर इजहार किया था, लेकिन ऐश्वर्या राय हमेशा खामोश रही थीं. इसी बीच एक दिन विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान खान पर कॉल करके धमकी देने और जान से मारने तक की धमकी देने के आरोप लगाए. इस मामले में सलमान खान भी खामोश रहे. लेकिन विवेक ओबेरॉय का सितारा मद्धम होने लगा. उन्हें मेन लीड की फिल्में मिलना कम हो गईं. जिसका जिम्मेदार सलमान खान को माना गया. हालांकि बाद में कृष मूवी में विलेन का रोल करके उन्होंने फिर खुद को साबित किया.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full