सलमान की शादी के काट बंट चुके थे लेकिन फिर इस कारण टूटी शादी

सलमान खान बाॅलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। सलमान 54 साल के हो गए हैं। लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। जिसके कारण कई बार उनको ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं [...]

By Amit Rajput · 19/10/2023

सलमान खान बाॅलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। सलमान 54 साल के हो गए हैं। लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। जिसके कारण कई बार उनको ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनकी शादी पक्की हो गई थी और वो फेरे भी लेने वाले थे लेकिन शादी नहीं हो पायी। आईये जानते है इसके बारे में।

संगीता के साथ होने वाली थी शादी

सलमान खान और संगीता बिजलानी का अफेयर 80 के दौर में खूब सुर्खियां बटोरता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता और सलमान 1988 में एक पार्टी में मिले थे। पहली ही मुलाक़ात में दोनों करीब आ गये थे। संगीता और सलमान की दोस्ती गहरी होती गयी। उन दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में भी काम किया। धीरे-धीरे संगीता सलमान के परिवार में भी घुल-मिल गयीं। 1993 में दिये गये एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि मैं शादी करना चाहता हूं. जब समय आएगा, मैं करूंगा।

यह संगीता के साथ हो सकती है या किसी और के साथ भी। इसके ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया। शादी की तारीख़ तय हुई- 27 मई 1994 उनकी शादी के कार्ड छप गए थे और बंट भी गए थे लेकिन फिर संगीता ने शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि सलमान संगीता को धोखा दे रहे थे जिसके बारे में उन्हें पता चल गया था। सलमान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी रिलेशनशिप में थे और जब संगीता को यह बात पता चली तो उन्होंने यह शादी नहीं करने का फैसला किया।

शादी के कार्ड छ्प चुके थे

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन बात नहीं बनी और किसी वजह से शादी टूट गई। वहीं, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड छप चुके थे।

हालांकि सलमान ने तारीख का जिक्र नहीं किया था। सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर उनसे शादी की थी। उन्होंने अपना नाम आयशा रखा था। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया था। साल 2010 में संगीता ने अजहर से तलाक ले लिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full