धमाल फिल्म के बमन का बदला 17 साल में पूरा लुक, जावेद जाफरी के साथ आशीष चौधरी को देख फैंस को पहचानना हुआ मुश्किल

साल 2007 में धमाल के बमन को आप भूले तो नहीं… अगर नहीं तो इस रोल को अदा करने वाले एक्टर आशीष चौधरी के लेटेस्ट वीडियो पर जरुर आपकी नजरें टिक जाएंगी. Bollywood Flashback: साल 2007 में आई चार दोस्तों आदि, मानव, बमन और देशबंधु की कहानी आपको याद है, जिसने दर्शकों के दिलों में [..

By ·

साल 2007 में धमाल के बमन को आप भूले तो नहीं… अगर नहीं तो इस रोल को अदा करने वाले एक्टर आशीष चौधरी के लेटेस्ट वीडियो पर जरुर आपकी नजरें टिक जाएंगी.

Bollywood Flashback: साल 2007 में आई चार दोस्तों आदि, मानव, बमन और देशबंधु की कहानी आपको याद है, जिसने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई की आज तक भूल नहीं पाए. जी हां हम बात कर रहे हैं. अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी की धमाल की, जिसने 19 करोड़ के बजट में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं धमाल का सीक्वल डबल धमाल भी आ चुका है. लेकिन इन 17 साल में फिल्म के एक्टर्स की उम्र तो बढ़ गई है. लेकिन आज भी उनकी फिटनेस की फैंस दीवानी है. इसी बीच बमन का किरदर निभाने वाले आशीष चौधरी के लेटेस्ट लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है.

हाल ही में पैपराजी द्वारा जावेद जाफरी के साथ आशीष चौधरी स्पॉट हुए, जिनका वीडियो सामने आया है. क्लिप में जावेद जाफरी ब्लैक ट्राउजर और ब्लू टीशर्ट में जबकि आशीष चौधरी को ब्लू जींस और वाइट टीशर्ट में देखा जा सकता है. वहीं उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई दिख रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का मजेदार रिएक्शन सामने आया है.

https://www.instagram.com/reel/C4uJcKrPDow/?igsh=MWZtNnJ5dGFsNWs1Yw==

आशीष चौधरी की बात करें तो वह 45 साल के हो चुके हैं. वहीं उन्हें कई टीवी सीरियल, शोज और फिल्मों में अब तक देखा जा चुका है. बेहद, एक मुट्ठी आसमान, बेहद 2, देव जैसे सीरियल्स में वह काफी पॉपुलर हुए. जबकि धमाल और डबल धमाल से वह फेमस हुए.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें