रणबीर कपूर को ईडी का समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
रणबीर कपूर महादेव गेमिंग ऐप का इंडोर्स कर रहे थ। ईडी का दावा है कि उन्हें इसके एवज में कैश में बड़ी रकम मिली, जो क्राइम की कमाई थी। ईडी ने एक्टर को पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर की मुश्किलें [...]
रणबीर कपूर महादेव गेमिंग ऐप का इंडोर्स कर रहे थ। ईडी का दावा है कि उन्हें इसके एवज में कैश में बड़ी रकम मिली, जो क्राइम की कमाई थी। ईडी ने एक्टर को पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को पेश होने को कहा है।
महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्टर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। अब इस मामले में जांच एजेंसी आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर से पूछताछ करने वाली है। मालूम हो, इससे पहले 14 बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के नाम सामने आए थे जिनमें सनी लियोनी से लेकर नेहा कक्कड़ के नाम शामिल थे।
रणबीर कपूर इस समय अपने आने वाली अपकमिंग फिल्म एनिमल के लिए सुर्कियों में बने हुए हैं।
आए दिन रणबीर कपूर किसी न किसी बात को लेकर न्यूज में रहते है। अब खबर है की रणबीर कपूर ने कथित तौर पर पुणे में ट्रंप टावर्स में 10वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। यह अपार्टमेंट रणबीर कपूर ने हर महीने चार लाख रुपए के किराए पर तीन साल के लाए दिया है। किरायेदार ने रणबीर कपूर को सिक्योरिटी के 24 लाख रुपए पहले से देकर रखे हैं।
ऑनलाइन गेमिंग में बुरे फंसे रणबीर कपूर
अपनी शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने वाले रणबीर कपूर हर किसी के चहेते माने जाते हैं। लेकिन जैसी ही ये खबर सामने आई कि ऑनलाइम गेमिंग एप के चक्कर में अभिनेता का नाम फंस रहा है तो सनसनी मच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक- ”प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा गया है।
महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप की वजह से रणबीर का नाम मुसीबत में आ गया है। इस मामले को लेकर ईडी ने आने वाले 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।” इतना ही नहीं रणबीर कपूर के अलावा ईडी के निशाने पर करीब 15-20 बॉलीवुड सेलेब्स हैं।
जिनको लेकर हो सकता है आने वाले समय में ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मामले को लेकर अन्य किन-किन कलाकारों के नाम सामने आते हैं। साफ सुथरी छवि के फेमस रणबीर कपूर के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।
अब ये देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा की आगे की इस लाइव कहानी में क्या मोड़ आता हैं। टेलिविजन, एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड के तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।