OMG! श्रीदेवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से पति बोनी कपूर को है एतराज, कहा – ये हमारा निजी मामला है
Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) को गुजरे कई साल हो चुके हैं. मगर उनकी यादें आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार के रुप में श्री देवी ने लगभग 5 दशकों तक बड़े पर्दे पर राज किया था. बेशक अब वो हमारे बीच में नहीं हैं. इसके बावजूद श्रीदेवी [.
Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) को गुजरे कई साल हो चुके हैं. मगर उनकी यादें आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार के रुप में श्री देवी ने लगभग 5 दशकों तक बड़े पर्दे पर राज किया था. बेशक अब वो हमारे बीच में नहीं हैं. इसके बावजूद श्रीदेवी की फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. ऐसे में कई फिल्ममेकर श्रीदेवी की बायोपिक बनना चाहते हैं. मगर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया है.
बोनी कपूर ने दिया बयान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब बोनी कपूर से पूछा गया कि क्या वो अपनी पत्नी की जिंदगी पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी रखते हैं. तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया. बोनी कपूर का कहना था कि, ‘मैं श्री पर कभी बायोपिक नहीं बनाऊंगा. मुझे उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के कई प्रस्ताव मिले हैं. लेकिन मैं वह कभी नहीं बनाऊंगा.”
बोनी कपूर ने बताई वजह
बोनी कपूर के अनुसार श्रीदेवी पर फिल्म बनाना उनका निजी मामला है. ऐसे में उन्होंने कहा कि, “मेरे लिए ये बहुत निजी मामला है. जो लोग श्रीदेवी को जानते हैं उनके इंटरव्यू लेकर किताबें लिखी जा रही हैं. मैं वह भी नहीं करना चाहता हूं.”
श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी
इसी इंटरव्यू के दौरान जब बोनी कपूर से पूछा गया कि, लोगों को उनकी और श्रीदेवी की प्रेम कहानी के बारे में कुछ नहीं पता है. ऐसे में बोनी कपूर ने सख्त शब्दों में कहा कि, “मुझे इसे दुनिया को बताने में भी कोई दिलचस्पी नहीं है. हमारी प्रेम कहानी मेरी निजी रहेगी और श्री की तरह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. हम कैसे प्यार में पड़े और शादी की ये हमारे बीच की बात है. जो दर्शकों के साथ साझा नहीं किया जा सकता है.”
श्रीदेवी बनी सुपरस्टार
श्रीदेवी ने साउथ सिनेमा से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. जिसके बाद उन्हें फिल्म हिम्मतवाला से बॉलीवुड में पहचान मिली थी. ऐसे में बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देकर श्रीदेवी देश की पहली महिला सुपरस्टार बन गई थीं. हालांकि 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी की रहस्यमयी तरीके से मृत्यु हो गई थी. उनका शव होटल के कमरे में मिला था. श्रीदेवी की दो बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं.