बोनी कपूर ने “मिस्टर इंडिया” के सीक्वेल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जल्द ही शुरू होगा काम

Boney Kapoor on Mr India 2: बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों का सीक्वेल बनाना कोई आम बात नहीं है। पहले भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं और आगे भी बनाई जाएंगी। लोगों का बॉलीवुड की फिल्मों के साथ एक अलग ही रिश्ता है । तभी तो फिल्मों के रिलीज के बाद भी उनका खुमार कम [...]

By ·

Boney Kapoor on Mr India 2: बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों का सीक्वेल बनाना कोई आम बात नहीं है। पहले भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं और आगे भी बनाई जाएंगी। लोगों का बॉलीवुड की फिल्मों के साथ एक अलग ही रिश्ता है । तभी तो फिल्मों के रिलीज के बाद भी उनका खुमार कम नहीं होता। फिर चाहे अमिताभ की शोले हो या शाहरुख खान की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हो ।आज भी दर्शकों के मन में इन फिल्मों के प्रति प्यार बेशुमार है। बॉलीवुड में अनिल कपूर ने भी अपनी एक अहम छाप छोड़ी है। दर्शकों को भी काफी लुभाया है और आज भी उनका मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर की मोस्ट लव्ड मूवी मिस्टर इंडिया को कैसे भूल सकते हैं। इसी बीच बोनी कपूर ने सीक्वेल की बात छेड़कर फैंस के मन में कौतूहल पैदा कर दिया है।

Boney Kapoor

बोनी कपूर बनाएंगे मिस्टर इंडिया पार्ट 2

हाल ही में बोनी कपूर का इन्टरव्यू पिंकविल्ला के साथ हुआ है। जिसमें बातों ही बातों में मिस्टर इंडिया के दूसरे पार्ट के बारे में भी बात की।

अनिल कपूर और अमरीश पुरी द्वारा अभिनीत फिल्म मिस्टर इंडिया एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुर्खियों में छा गया है। बोनी कपूर ने हाल ही में इसके सीक्वेल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया की इसके सीक्वेल को लेकर काफी हाई डिमांड है और जल्द ही इसपे काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया की अन्य फिल्में जैसे वांटेड और नो एंट्री के सेकंड पार्ट भी काफी डिमांड में है। इस खबर के साथ ही ये अटकलें काफी तेज हो गई हैं की फैंस का लंबे समय से मिस्टर इंडिया 2 के इंतजार की घड़ियां अब जल्द ही खत्म हो जाएंगी।

Mr India movie Poster

आपको बता दें मिस्टर इंडिया 25 मई 1987 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई स्टार्स देखे गए थे। इस फिल्म में अनिल कपूर और अमरीश पुरी के अलावा श्री देवी और सतीश कौशिक भी थे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें