बोमन ने किया Shahrukh khan के साथ काम करने का किस्सा शेयर, बोले- शूटिंग के दौरान कराया सहज महसूस
Shahrukh Khan - Boman Irani: अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी' में नजर आने वाले हैं। ‘डंकी' से पहले भी बोमन ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म के प्रीमियर से पहले, अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान शाहरुख के साथ पहली मुलाकात के किस्
Shahrukh Khan – Boman Irani: अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। ‘डंकी’ से पहले भी बोमन ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म के प्रीमियर से पहले, अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान शाहरुख के साथ पहली मुलाकात के किस्से को साझा किया। इसके अलावा ‘मैं हूं ना’ की शूटिंग के दौरान किंग खान ने कैसे उन्हें कैसे सहज महसूस कराया था इस पर भी उन्होंने खुलकर बात की।
ऐसे हुई थी मुलाकात
एक बातचीत के दौरान बोमन ईरानी ने उन दिनों को याद किया जब वे पहली बार शाहरुख खान से मिले थे और शूटिंग के दौरान अभिनेता ने उन्हें सहज महसूस कराया था। बोमन ने कहा, ‘मैंने शाहरुख के साथ ‘मैं हूं ना’ में पहली बार काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग में चल रही थी। वे देर रात पहुंचे थे और मैं एक दिन पहले ही वहां पहुंच गया था। रात को किसी ने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया मैंने दरवाजा खोला और कहा, ‘हां।’ फिर मुझे बताय गया कि ये शाहरुख है।’ मैंने कहा, ‘हेलो सर, आप कैसे हैं?’
बोमन ने आगे बताया कि ‘डंकी’ अभिनेता ने उनसे बहुत ही सहजता से बात की। अभिनेता ने कहा, ‘शाहरुख ने मुझे बताया कि वे इस फिल्म के निर्माता हैं और उनके सामने वाले कमरे में रह रहे हैं। अगर किसी चीज की जरूरत हो तो वे उनसे मदद ले सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख ने मुझे फिल्म में काम करने के लिए भी धन्यवाद कहा था।’
बोमन ईरानी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो बोमन को आखिरी बार ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया था। दोस्ती पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।