काजोल को लगाई थी फराह ने जमकर फटकार, इस मूवी की कर रहे थे शूटिंग
फिल्मों में डांस का काफी महत्व होता है। इस डांस को और महत्वपूर्ण और खूबसूरत बनाते हैं कोरियोग्राफर, जिनमें दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बड़े एक्टरों को अपनी अंगुली के दम पर नचाया है। कई बार उन्होंने स्टार्स को धमकाया भी है। कुछ ऐस
फिल्मों में डांस का काफी महत्व होता है। इस डांस को और महत्वपूर्ण और खूबसूरत बनाते हैं कोरियोग्राफर, जिनमें दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बड़े एक्टरों को अपनी अंगुली के दम पर नचाया है। कई बार उन्होंने स्टार्स को धमकाया भी है। कुछ ऐसा ही उन्होंने काजोल के साथ किया था। जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
काजोल को लगाई फटकार
बात उस वक्त की है जब फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म का सबसे रोमांटिक सॉन्ग फिल्माना था। ‘होठों पे बस’, जिसमें काजोल को शरमाते हुए और बिंदास अंदाज में सैफ की ओर देखना था। काजोल और सैफ का रोमांटिक अंदाज गाने में नजर आना था। लेकिन शूट करते वक्त दोनों ही अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे।
काजोल ने बताया था कि उस वक्त सरोज खान इतने गुस्से में थीं कि उनका मन था कि वह हम दोनों को किसी तरह थप्पड़ लगा दें। काजोल ने कहा कि उस मास्टर जी सिर्फ ये कहकर रूक गई थीं कि तुम दोनों बहुत बुरे हो।’
गाना काफी चैलेजिंग था
काजोल ने इस फिल्म के गाने की शूटिंग एक्सपीरियंस ‘रेडियो नशा’ के साथ भी शेयर किया था, उन्होंने बताया था कि वह ‘बिंदास’ और ‘शर्म’ जैसे शब्दों से रिलेट नहीं कर पातीं। यही वजह थी कि फिल्म के गाने ‘होठों पे बस’ की शूटिंग करना उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था। काजोल ने कहा था कि अगर कोई उनसे पलकें झपकाने या शरमाने वाला कोई सीन करने को कहता है, तो उन्हें समझ ही आता कि वह क्या करें। कुछ ऐसा ही उनके साथ ‘ये दिल्लगी’ की शूटिंग के दौरान भी हुआ था। उनकी हंसी ही नहीं रूक पा रही थी।’