Slap Day 2024: इन बॉलीवुड स्टार्स को पड़ा है जोरदार थप्पड़, किसी को 17 तो किसी को 24 बार खाना पड़ा था करार तमाचा

Slap Day 2024: वैलेंटाइन वीक खत्म हो गया है. बीते दिन पूरी बॉलीवुड वैलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आया था. वहीं 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सितारे सेट पर जोरदार थप्पड़ खा चुके हैं. तो आइए Slap Day 2024 पर हम आपको बी-टाउन के [...]

By ·

Slap Day 2024: वैलेंटाइन वीक खत्म हो गया है. बीते दिन पूरी बॉलीवुड वैलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आया था. वहीं 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सितारे सेट पर जोरदार थप्पड़ खा चुके हैं. तो आइए Slap Day 2024 पर हम आपको बी-टाउन के उन सितारों से रूबरू करवाते हैं. जिनको सेट पर करारा तमाचा पड़ा है.

सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को भी पटौदी के नवाबों की शहजादी सोहा अली खान ने चांटा मारा था. दरअसल दोनों एक्टर्स घायल वंस अगेन की शूटिंग कर रहे थे. वहीं फिल्म के एक सीन में सोहा को सनी के गाल पर धीरे से थप्पड़ मारना था. मगर सोहा ने सनी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. जिसे देखकर सभी हैरान हो गए थे.

तापसी पन्नू

डंकी में शाहरुख खान की मनु बनी तापसी भी एक नहीं बल्कि सात बार थप्पड़ खा चुकी हैं. दरअसल तापसी पन्नू ने फिल्म थप्पड़ की शूटिंग के दौरान तमाचे खाए थे. वहीं परफेक्ट शॉट देने की कोशिश में इस सीन को सात बार शूट किया गया. जिससे तापसी के गाल पर बैक टू बैक सात जोरदार थप्पड़ पड़े थे.

अनिल कपूर

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया कहे जाने वाले अनिल कपूर को भी अपने को-स्टार से 17 बार थप्पड़ पड़ चुके हैं. फिल्म परिंदा की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को लगातार 17 बार करारा तमाचा मारा था. जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए थे.

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ को भी थप्पड़ पड़ चुका है. वहीं कैटरीना को थप्पड़ मारने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ही हैं. दरअसल 2012 में फिल्म एक साथ टाइगर की शूटिंग के दौरान कैटरीना ने छोटे कपड़े पहने थे. जिसे देखकर सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने सभी के सामने कैटरीना को करारा तमाचा जड़ दिया था.

गोविंदा

बड़े पर्दे के वेरेटरन एक्टर गोविंदा भी थप्पड़ खा चुके हैं. वहीं ये किसी शूटिंग का सीन नहीं था. बल्कि एक फिल्म में गोविंदा और अमरीश पुरी साथ में काम कर रहे थे. वहीं गोविंदा सेट पर देर से पहुंचे थे. जिसके चलते अमरीश पुरी को गुस्सा आया और उन्होंने गोविंदा के गाल पर झन्नाटेदार चांटा जड़ दिया था.

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के सेट पर 24 बार थप्पड़ पड़े हैं. इसका खुलासा खुद रणवीर ने किया था. दरअसल फिल्म में रणवीर और रजा मुराद का एक सीन था. ऐसे में सीन का बेस्ट शॉट लेने के लिए 24 बार रिटेक हुआ. इस दौरान रणवीर को 24 बार थप्पड़ खाना पड़ा था.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें