अयोध्या मंदिर तक इलेक्ट्रिक ऑटो से पहुंचीं आलिया-कटरीना, कोई भावुक होकर रो रहा तो किसी ने लहराया झंडा

अयोध्या में राम मंदिर प्राम प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए देश भर से तमाम बड़ी हस्तियां इस वक्त यहां पहुंच चुकी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के फिल्मी सितारों ने यहां की रौनक और बढ़ा दी है। ये सितारे यहां भक्ति में लीन दिख रहे हैं। अमिताभ से लेकर अनुपम [...]

By Shaikh Almina · 22/1/2024

अयोध्या में राम मंदिर प्राम प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए देश भर से तमाम बड़ी हस्तियां इस वक्त यहां पहुंच चुकी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के फिल्मी सितारों ने यहां की रौनक और बढ़ा दी है। ये सितारे यहां भक्ति में लीन दिख रहे हैं। अमिताभ से लेकर अनुपम खेरस रणबीर और आलिया तक अयोध्या मंदिर के अंदर कुछ इस अंदाज में दिख रहे हैं।

Ram Mandir Consecration Day: एक तरफ जहां अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर जहां दिवाली जैसा त्योहार नजर आ रहा है वहीं फिल्मी सितारों ने भी यहां की रौनक और बढ़ा दी है। देशभर से तमाम हस्तिया राम मंदिर के इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। भव्य राम मंदिर के उद्धाटन में शरीक होने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर आयुष्मान खुराना, राजकुमार हिरानी, जैकी श्रॉफ, जैसे तमाम सितारे पहुंच चुके हैं।

आज सोमवार सुबह-सुबह ये सिारे मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए और अब वो राम मंदिर के परिसर के अंदर हैं। इस वक्त अयोध्या में बॉलीवुड सितारों की अलग ही धूम है, हर कोई भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वहीं जो सितारे नहीं पहुंच पाए, उन्होंने वीडियो शेयर कर मंदिर के उद्धाटन के शुभ अवसर पर सबको शुभकामनाएं दी हैं।

अयोध्या के अंदर से अब झलकियां सोशल मीडिया पर नजर आने लगी है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में बॉलिवुड से लेकर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर बिग बी से लेकर अनुपम खेर और चिरंजीवी, राम चरण से लेकर रजनीकांत तक शामिल हुए हैं। आइए देखते हैं अंदर का नजारा। कुर्ता-पायजामा में अमिताभ बेटे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए।

https://www.instagram.com/reel/C2Y4ffXSxxY/?igsh=bDFyd2EyeGxzdHo=

विक्की-कटरीना और रणबीर-आलिया इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठकर अंदर पहुंचे।

https://www.instagram.com/reel/C2ZA7F3oKDf/?igsh=MTZ4OG84ajdwcDhmdA==

यहां जबरदस्त सिक्यॉरिटी के बीच रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और विक्की कौशल पहुंचे।

https://www.instagram.com/reel/C2Y8G6UPXH4/?igsh=bzNoeGRudHVhYW95

वहीं अक्षय कुमार जैकी श्रॉफ अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं, लेकिन उन्होंने इस मौके पर शुभकामनाएं भेजी हैं।

अनुपम खेर अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा- ये सच्ची दिवाली है। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने उन लाखों कश्मीरी हिन्दुओं को भी याद किया और उनके घर वापसी की बात कही है जिन्हें वहां से विस्थापित होना पड़ा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी मंदिर के लिए होटल से निकलती दिखीं।

सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को न्योता नहीं

इन सबके अलावा कई और फिल्मी सितारे अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच उन सितारों की भी खूब चर्चा हो रही है जिन्हें राम मंदिर के उद्घाटन पर आमंत्रण का न्योता ही नहीं मिला। बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों को इस मौके पर इन्वाइट नहीं किया गया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full