तमन्ना भाटिया ने गोवा वेकेशन से शेयर कीं तस्वीरें, फैंस ने पूछा- ‘कहां हैं विजय वर्मा?
Bollwyood News: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में किस करने से लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने तक, दोनों के डेटिंग रूमर्स चर्चा का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। इस बीच, तमन्ना ने
Bollwyood News: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में किस करने से लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने तक, दोनों के डेटिंग रूमर्स चर्चा का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। इस बीच, तमन्ना ने गोवा में बिताई छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनके सामने आते ही सोशल यूजर्स ने एक्ट्रेस से विजय के बारे में पूछना शुरू कर दिया है।
तमन्ना भाटिया ने शेयर कीं गोवा वेकेशन की तस्वीरें
6 जनवरी 2023 को तमन्ना भाटिया ने गोवा से वीडियो और तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और कैप्शन में लिखा, “नए साल में प्रवेश करना जैसे कि यह 20-20 फ्री है।” तस्वीरों की बात करें, तो इनमें एक्ट्रेस कैफे में बैठी हुईं, एक गिटारवादक के साथ गाती हुईं, खाना ऑर्डर करती हुईं, बीच पर एंजॉय करती हुईं और चाय पीती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि, ये उनकी पोस्ट पर आए कमेंट्स थे, जिन्होंने हमारा ध्यान खींच लिया।
(यह भी पढ़ें: इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे बाबिल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट)
फैंस ने तमन्ना से किए सवाल
तमन्ना ने जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, वैसे ही फैंस ने उनसे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय के बारे में सवाल पूछने शुरू कर दिए। जहां कुछ जानना चाहते थे कि विजय तस्वीरों से गायब क्यों हैं, वहीं अन्य लोगों को तमन्ना की पोस्ट प्यारी लगी। एक ने कमेंट में लिखा, “विजय वर्मा कहां है?” वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “एक-आद फोटो विजय वर्मा के साथ भी पोस्ट कर देती।”
तमन्ना और विजय वर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस साल तमन्ना नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आएंगी। वहीं, विजय को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में देखा गया था। वह अगली बार सुजॉय घोष की कीगो हिगाशिनो के जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के हिंदी रूपांतरण में दिखाई देंगे, जिसमें करीना कपूर और जयदीप अहलावत भी हैं।