इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे बाबिल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
Irrfan Khan Birth Anniversary: आज अगर इरफान खान हमारे बीच होते, तो वह 56 साल के हो गए होते। हमें वही हंसता-मुस्कुराता चेहरा देखने को मिलता, लेकिन अफसोस वह हमारे बीच नहीं हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग उन्हें दुआओं में याद कर रहे हैं। इसी बीच इरफान क
Irrfan Khan Birth Anniversary: आज अगर इरफान खान हमारे बीच होते, तो वह 56 साल के हो गए होते। हमें वही हंसता-मुस्कुराता चेहरा देखने को मिलता, लेकिन अफसोस वह हमारे बीच नहीं हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग उन्हें दुआओं में याद कर रहे हैं। इसी बीच इरफान के बेटे बाबिल खान ने भी इरफान खान की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
बाबिल खान ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
7 जनवरी 2023 को इरफान की बर्थ एनिवर्सरी पर बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पापा इरफान की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, ”प्रश्न मुझे रात में जगाए रखते हैं। वो जो मैंने तब कभी नहीं पूछे थे, वो जो मैं अब कभी नहीं पूछ सकता। मेरी पूछताछ मेरे लिए खुद को बुझाने के लिए छोड़ दी गई है। ठीक है, मैं इसका पता लगा लूंगा। हालांकि, मुझे आपकी हंसी याद आती है, मुझे नहीं लगता कि इसका कोई जवाब है।”
बाबिल ने खुद को 45 दिन के लिए रूम में किया था बंद
बाबिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब इरफान का निधन हुआ था, वह उनके लिए बहुत मुश्किल घड़ी थी। शायद कोई उनका दुख, दर्द नहीं समझ पा रहा था। ‘बॉलीवुड बबल’ संग बात करते हुए बाबिल ने कहा था, “जब हमारे साथ ऐसा हुआ, तो पहले तो मुझे यकीन नहीं हुआ था। जब एक हफ्ता बीत गया, तो मुझे हिट हुआ। मैं बहुत बुरी स्थिति में चला गया था। मैंने इस दौरान खुद को 45 दिनों के लिए कमरे में बंद कर लिया था।”
इंटरव्यू में जब बाबिल से सवाल पूछा गया कि पापा की कमी से कैसे बाहर निकले? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ”अक्सर ही पापा लंबे शूट्स के लिए बाहर चले जाते थे। कई दिनों में वह घर लौटते थे। ऐसे में मैंने खुद को समझाया कि वह एक दिन अपने शूट से वापस आ जाएंगे। धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि यह शूट उनका अनगिनत दिनों के लिए शेड्यूल हो गया है। वह नहीं आने वाले हैं। मैंने अपने बेस्टफ्रेंड को खो दिया है। मैं इतना टूटा था कि और टूटा हूं कि मैं उस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हालांकि, मुझे पापा की दी हुई मैमोरीज ही पॉजिटिव रख पाती हैं। बस उन्हीं के सहारे से हम सभी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं।”
बता दें कि बाबिल जल्द ही वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज भोपाल गैस कांड पर आधारित है। शिव रवैल इसका निर्देशन संभाल रहे हैं। वेब सीरीज में केके मेनन, दिव्येंदू और आर माधवन भी लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं।