Sunday Special: दोस्तों की आ रही है याद, तो जरुर देखें 4 बॉलीवुड फिल्में, तुरंत ताजा हो जाएंगी दोस्ती की यादें

Bollywood Movies: दोस्ती का रिश्ता हर किसी के लिए काफी खास होता है. वहीं दोस्तों के साथ की हुई मस्ती और मजाक को लोग जिंदगी भर नहीं भूलते हैं. ऐसे में कई बार जिंदगी की भागदौड़ में लोगों को भूले-बिसरे दोस्त याद आ जाते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो कुछ बॉलीवुड मूवीज (Bollywood Movies

By ·

Bollywood Movies: दोस्ती का रिश्ता हर किसी के लिए काफी खास होता है. वहीं दोस्तों के साथ की हुई मस्ती और मजाक को लोग जिंदगी भर नहीं भूलते हैं. ऐसे में कई बार जिंदगी की भागदौड़ में लोगों को भूले-बिसरे दोस्त याद आ जाते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो कुछ बॉलीवुड मूवीज (Bollywood Movies) देखकर दोस्ती की यादों को ताजा कर सकते हैं.

ये जवानी है दिवानी (2013)

आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ये जवानी है दिवानी कई लोगों की फेवरेट है. इस फिल्म में दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल मचाने से लेकर मनाली ट्रिप प्लान करने और दोस्त की शादी में शिरकत करने जैसे कई मजेदार सीन मौजूद हैं. वहीं फिल्म के गाने में जबरदस्त हैं. इसी के साथ कबीर (रणबीर कपूर) और नैना (दीपिका पादुकोण) की केमिस्ट्री ने फिल्म की कहानी में चार चांद लगा दिए हैं.

3 इडियट्स (2009)

दोस्ती की बात हो और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का नाम ना आए. ऐसा भला कैसे हो सकता है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म आज भी स्टूडेंस की पसंदीदा मूवीज में शामिल है. फिल्म में दोस्ती, प्यार, पढ़ाई, मोटिवेशन और इमोशन का भरपूर डोज देखने को मिलता है.

कुछ कुछ होता है (1998)

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान दोस्ती निभाने में भी किसी से पीछे नहीं है. जिसका उदाहरण है किंग खान की ऑल टाइम हिट मूवी कुछ कुछ होता है. इस फिल्म में राहुल (शाहरुख), अंजली (काजोल) और टीना (रानी मुखर्जी) की तिगड़ी फैंस की फेवरेट है. करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में सलमान खान (अमन) के कैमियो ने भी जान फूंकने का काम किया है.

मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)

मुन्नाभाई एमबीबीएस में दोस्ती की शानदार झलक देखी जा सकती है. मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी आज भी दर्शकों को काफी पसंद है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म भी आपके लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज साबित हो सकती है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें