विशाल भारद्वाज के साथ रिकॉर्डिंग शेयर करते थे इरफान खान, अंतिम दिनों में कही थी यह बात
इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों दर्शक कयाल थे। लेकिन दुर्भाग्य से साल 2020 में इरफान खान का निधन हो गया। हाल ही में उनके दोस्त और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बड़ा खुलासा किया है
इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों दर्शक कयाल थे। लेकिन दुर्भाग्य से साल 2020 में इरफान खान का निधन हो गया। हाल ही में उनके दोस्त और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बड़ा खुलासा किया है और बताया कि किस तरह अंतिम दिनों में वें उनसे रिकार्डिंग शेयर करते थे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
रिकार्डिंग्स भेजा करते थे
एक इंटरव्यू विशाल ने कहा, ‘मेरे पास उसकी कुछ रिकॉर्डिंग्स हैं। अपने आखिरी दिनों में वो बहुत दर्द में था। इतने दर्द में कि वो ठीक से सो नहीं पाता था। वो खुद अपने लिए लोरियां गाता था और फिर वो रिकॉर्डिंग मुझे भेजता था। वो कहता था- विशाल साहब, अब आपको मेरी एक्टिंग के साथ मेरा गाना भी सुनना पड़ेगा..’
इससे पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में विशाल ने कहा था कि वो अपनी हर फिल्म में इरफान को मिस करते हैं। विशाल के मुताबिक जब वो कोई भी फिल्म बनाते या अच्छा सिनेमा देखते हैं तो उन्हें इरफान खान की याद आती है। विशाल के मुताबिक इरफान का जाना इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा लॉस है, वहीं खुद उने लिए यह बड़ा पर्सनल लॉस है।
कैंसर के कारण हुआ निधन
मकबूल के अलावा इरफान और विशाल ने 7 खून माफ, हैदर और तलवार में साथ काम किया था। इरफान और विशाल ‘इश्किया’ पर भी काम करने वाले थे। हालांकि, बाद में इरफान ने कोई और फिल्म साइन कर ली और वो इश्किया को डेट्स नहीं दे पाए।गौरतलब है कि साल 2020 में इरफान खान का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। वें काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी अंतिम फिल्म बाॅलीवुड में अंग्रेजी मीडियम थी। जिसे खूब सराहा गया था।