कृति सेनन के साथ रैंप वाॅक से हो गई थी ये हरकत, 25माॅडल्स ने जमकर डांटा

कृति सेनन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। यह साल उनके काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल अपनी फिल्म ‘मिनी' के लिए नेशनल अवार्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने फोर्ब्स के टाॅप 100 में जगह बनाई थी। हाल ही में उन्होंने अपने रैंप वाॅक से जुड़ा एक किस्सा

By Amit Rajput · 17/1/2024

कृति सेनन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। यह साल उनके काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल अपनी फिल्म ‘मिनी’ के लिए नेशनल अवार्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने फोर्ब्स के टाॅप 100 में जगह बनाई थी। हाल ही में उन्होंने अपने रैंप वाॅक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

50 मॉडल्स ने डांटा था

कृति सेनन ने ‘कर्ली टेल्स’ को दिए इंटरव्यू में पहले फैशन शो का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक कोरियोग्राफर ने उन्हें 50 अन्य मॉडल्स के सामने बुरी तरह डांटा था, और वह रोने लगी थीं। कृति ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में बैकअप प्लान के साथ एंट्री की थी, ताकि पैरेंट्स उनके भविष्य को लेकर चिंतामुक्त रह सकें।

कृति सेनन ने बताया, ‘मेरा पहला रैंप शो था, और उसकी कोरियोग्राफर के साथ मैंने आज तक दोबारा काम नहीं किया। वह मेरे प्रति बहुत रूड थी क्योंकि मैंने कोरियोग्राफी खराब कर दी थी। वह रैंप शो किसी फार्महाउस में हुआ था, और मेरी जो हील्स थीं, वो घास में फंस रही थीं। और वह मेरा फर्स्ट टाइम था। बहुत बुरा रहा था। मैं रोने लगी क्योंकि वह मुझे 50 मॉडल्स के सामने डांट रही थी। बहुत बुरी तरह डांट रही थी। यह घटना मेरे दिल-दिमाग में लंबे समय तक ताजा रही। लेकिन मुझे कोई भी डांटता है तो मैं तुरंत रोना शुरू कर देती हूं।’

जीमैट का एग्जाम भी दिया था

कृति सेनन के पिता सीए हैं तो वहीं मां एक प्रोफेसर। कृति ने बताया कि मिडल क्लास परिवार से होने के बावजूद उन्हें फिल्मों में आने के लिए मम्मी-पापा को मनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। बस उन्हें उनकी एक शर्त पूरी करनी थी। और वह थी एक प्लान बी की। कृति ने बताया कि उन्हें जीमैट का एग्जाम देना था और उसमें अच्छा स्कोर पाना था। जब वह मुंबई आईं और फिल्मों में रोल पाने के लिए मशक्कत कर रही थीं, तो साथ में जीमैट के एग्जाम की कोचिंग भी चल रही थी।

उसी दौरान कृति सेनन को महेश बाबू के साथ उनकी पहली तेलुगू फिल्म मिली। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ भी। उन दोनों फिल्मों के बीच में कृति सेनन को दो महीनों का फ्री समय मिल गया, जिसमें एक्ट्रेस ने जीमैट का एग्जाम दिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full