OMG! कई बॉलीवुड स्टार्स ने रखे हैं पत्नियों के मजेदार नाम, कोई है ‘पैनिक बटन’ तो कोई ‘देवी जी’, देखें पूरी लिस्ट

Bollywood: बॉलीवुड (Bollywood) पावर कपल्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. वहीं कई बी-टाउन स्टार्स की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. मगर क्या आप जानतें हैं कि कुछ सितारों ने अपनी पत्नियों के निक नेम भी रखे हैं. जिसे जानकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं. तो आइए जानते हैं बॉलीवुड सितारे अपनी पत्नि

By Sakshi Pandey · 10/12/2023

Bollywood: बॉलीवुड (Bollywood) पावर कपल्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. वहीं कई बी-टाउन स्टार्स की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. मगर क्या आप जानतें हैं कि कुछ सितारों ने अपनी पत्नियों के निक नेम भी रखे हैं. जिसे जानकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं. तो आइए जानते हैं बॉलीवुड सितारे अपनी पत्नियों को किस नाम से बुलाते हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने इसी साल सितंबर के महीने में सात फेरे लिए थे. वहीं हाल ही में सिद्धार्थ ने कॉफी विद करण सीजन 8 में शिरकत की थी. जिस दौरान सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा के निक नेम का भी खुलासा किया था. सिड ने बताया कि वो कियारा को लव, बे और की नाम से बुलाते हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर और दीपिका को बी-टाउन का मोस्ट लवेबल कपल कहा जाता है. वहीं दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आती है. रणवीर और दीपिका ने लम्बे समय की डेटिंग के बाद 2018 में शादी की थी. वहीं दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है. वैसे तो पब्लिक प्लेस पर रणवीर अक्सर दीपिका को दीपू कहकर बुलाते हैं. मगर वास्तव में रणवीर ने दीपिका का नाम तितली रखा है और वो उन्हें प्यार से तितली ही कहते हैं.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

बच्चन फैमिली की पॉपुलर जोड़ी अभिषेक और ऐश्वर्या को फैंस मेड फॉर इच अदर कहते हैं. दोनों की जोड़ी काफी लविंग है. वहीं अभिषेक अक्सर अपनी खूबसूरत पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आते हैं. हालांकि ऐश्वर्या को प्यार से अभिषेक ऐश या वाइफी कहकर बुलाते हैं.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी की दूसरी सालगिरह मनाएंगे. दोनों ने दो साल पहले राजस्थान के रणथंभौर किले में शाही शादी रचाई थी. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी का नाम पैनिक बटन रखा है. जिसकी वजह बताते हुए विक्की ने कहा कि, कैटरीना बहुत जल्दी चीजों को लेकर परेशान हो जाती हैं. इसलिए वो उन्हें पैनिक बटन कहकर पुकारते हैं.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी भी दर्शकों की फेवरेट है. वहीं अमिताभ अक्सर जया बच्चन को पब्लिक प्लेस पर भी उनके निक नेम से ही बुलाते हैं. बिग बी को शायद ही कभी किसी ने जया का असली नाम लेते देखा होगा. बता दें कि अमिताभ जया को देवी जी कहते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full