Sam Bahadur: सैम बहादुर के दीवाने हुए सितारे, सारा अली खान ने की फिल्म की तारीफ, करण जौहर ने कहा – ‘मास्टर ऑफ आर्ट हैं विक्की’
Sam Bahadur Review: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म सैम बहादुर(Sam Bahadur Review) रिलीज हो चुकी है. इस फिल्में अभिनेता विक्का कौशल के अलावा फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा ने लीड रोल अदा किया है. वहीं मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म ने कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी अ
Sam Bahadur Review: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म सैम बहादुर(Sam Bahadur Review) रिलीज हो चुकी है. इस फिल्में अभिनेता विक्का कौशल के अलावा फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा ने लीड रोल अदा किया है. वहीं मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म ने कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना दिया है.
स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे
रिलीजिंग से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. गुरुवार की रात फिल्म की स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. इस फेहरिस्त में विक्की कौशल की पत्नी और मशहूर बी-टाउन अदाकारा कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है. इसके अलावा अभिनेत्री सारा अली खान और करण जौहर जैसे कई सेलेब्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड की है.
सितारों ने किया फिल्म का रिव्यू
सैम बहादुर देखने के बाद सेलेब्स भी विक्की की अदाकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म पर लम्बा चौड़ा नोट शेयर किया है. सारा ने सैम बहादुर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “ईमानदारी से कहूं तो कोई भी शब्द ये बयां नहीं कर सकता कि आपको देखकर कितनी खुशी हुई है. जितनी आसानी से आप खुद को बदलते हैं. वो वाकई अद्भुत है. बहुमुखी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास से भरपूर आपकी काबिलियत को देखने के लिए लोग इंतजार नहीं कर सकते. विक्की कौशल आपको और सैम बहादुर की पूरी स्टार कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं. मेघना गुलजार को भी एक और खूबसूरत कहानी के लिए धन्यवाद! आपका काम हम सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा. सानिया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी फिल्म में बेहद गहराई के साथ जुड़ी हैं.”
करण जौहर ने की तारीफ
मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. करण जौहर ने सैम बहादुर की सराहना करते हुए लिखा- “वो सैम बहादुर है और वो अपनी कला में निपुण हैं. विक्की कौशल प्रतिभावान सहजता के साथ एक वास्तविक अनुभवी कहानी का प्रतीक हैं. बॉडी लैंग्वेज से लेकर व्यवहारिक परिवर्तन तक उनका चित्रण सराहनीय है. फिल्म में उनकी अदाकारी को सलाम है.”
करण जौहर ने आगे लिखा कि, “निर्माता के रुप में छलांग लगाने के लिए रॉनी और उनकी टीम को शुभकामनाएं. मेरी सबसे प्रिय मेघना गुलजार अपने फील्ड में शीर्ष पर हैं. मेघना हर बार की तरह पूरी जांच पड़ताल, सटीकता और दृढ़ निश्चय के साथ कहानी बताने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्हें गले से लगा रहा हूं. फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू को भी मेरा बहुत प्यार.”
सैम बहादुर की कहानी
विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर की बात करें, तो ये फिल्म 1971 में हुई भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. जिसमें विक्की कौशल देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल निभा रहे हैं. वहीं फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं. देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.