India vs Pakistan World Cup: बॉलीवुड के महानायक से लेकर साउथ सुपरस्टार तक, भारत-पाकिस्तान मैच में शिरकत करेंगी कई मशहूर हस्तियां, देखें लिस्ट

India vs Pakistan World Cup: क्रिकेट वर्ल्डकप की शुरुआत से ही लोग भारत और पाकिस्तान के मैच (India vs Pakistan World Cup) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. शनिवार को क्रिकेट की दो बड़ी टीमें आमने-सामने खड़ी नजर आएंगी. ऐसे में जहां क्रिके

By Sakshi Pandey · 14/10/2023

India vs Pakistan World Cup: क्रिकेट वर्ल्डकप की शुरुआत से ही लोग भारत और पाकिस्तान के मैच (India vs Pakistan World Cup) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. शनिवार को क्रिकेट की दो बड़ी टीमें आमने-सामने खड़ी नजर आएंगी. ऐसे में जहां क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं सिनेमा की कई हस्तियां भी मैच का लुत्फ उठाने के लिए गुजरात का रुख कर सकती हैं.

बॉलीवुड और टॉलीवुड के सुपरस्टार

खबरों की मानें तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए स्टेडिम में पहुंच सकते हैं. हालांकि बिग बी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी मैच देखने के लिए गुजरात जाने का प्लान बना रहे हैं. जाहिर है सिनेमा की दो दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी से मैच का मजा भी दोगुना हो जाएगा.

बिखरेगा सिंगिंग का जादू

एक्टर्स ही नहीं बल्कि सिंगर्स में भी भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी क्रेज है. यही वजह है कि सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह भी मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत सिंह भी लाइव मैच देखने के लिए स्टेडिम पहुंच सकते हैं.

क्रिकेट के भगवान भी करेंगे शिरकत

क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर भी भारत-पाकिस्तान की शानदार पारी को मिस नहीं करना चाहते हैं. सचिन मुंबई से गुजरात के लिए निकल चुके हैं. वहीं स्टेडिम में सचिन की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजों के लिए किसी बड़े प्रोत्साहन से कम नहीं होगी.

टाइगर की एंट्री

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन करने के लिए मैच में शिरकत करेंगे. यहां सलमान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी. ऐसे में मैच के दौरान टाइगर की दहाड़ फैंस के लिए किसी बेहतरीन अनुभव से कम नहीं होगी.

मैच से जुड़ी अपडेट

भारत और पाकिस्तान का मोस्ट अवेटेड मकाबला 14 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे से शुरु होगा. वहीं ये मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां लाखों की संख्या में लोग दोनों टीमों को चीयर्स करते नजर आएंगे. 50-50 ओवरों के इस मैच में सभी की नजरें पिच पर टिकी रहेंगी. बता दें कि, इससे पहले भी भारतयी टीम ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत हासिल की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

ये भी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान के मैच में होगी ‘टाइगर’ की एंट्री, जानें मैच से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full