Year Ender 2023: बॉलीवुड से बढ़ीं साउथ सिनेमा की नजदीकियां, फिल्म इंडस्ट्री में दिखा साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा
Bollywood : 2023 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. तो वहीं कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो गई. मगर इस साल देश में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने भी जमकर धमाल मचाया. साउथ के कलाकारों से लेकर डायरेक्टर्स तक बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर्स के साथ काम करते नजर आए. तो वहीं क
Bollywood : 2023 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. तो वहीं कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो गई. मगर इस साल देश में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने भी जमकर धमाल मचाया. साउथ के कलाकारों से लेकर डायरेक्टर्स तक बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर्स के साथ काम करते नजर आए. तो वहीं कई हिन्दी और साउथ फिल्मों ने पूरे देश में फैन फॉलोइंग हासिल कर ली.
फिल्म जवान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर मूवी बन गई है. रिलीजिंग के साथ फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. ऐसे में जवान का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने किया था. तो वहीं साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा ने फिल्म में लीड रोल निभाया था. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आए थे.
फिल्म एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी Bollywood और साउथ के कोलैब्रेशन का बेस्ट उदाहरण साबित हो सकती है. साउथ के जाने माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. तो वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रुप में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर के ओपसिट रोल अदा किया था. वहीं फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था.
आदिपुरुष
रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष को साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहना भी गलत नहीं होगा. बेशक फिल्म की काफी आलोचना हुई. मगर साउथ के डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म का निर्देशन किया था. तो वहीं बाहुबली फेम प्रभास फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आए थे. हालांकि कई कारणों के चलते फिल्म विवादों में घिर गई थी.
बॉलीवुड में बनी साउथ रीमेक
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों की रीमेक देखने को मिली थी. जिसमें सबसे पहला नाम सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का शामिल है. इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा भी साउथ फिल्मों का ही हिन्दी रीमेक थी. मगर ये सभी फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.
हिन्दी फिल्मों का साउथ में बोलबाला
कई बॉलीवुड फिल्मों को साउथ में भी काफी पसंद किया गया था. इस फेहरिस्त में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान का नाम सबसे ऊपर आता है. इसके अलावा सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को भी साउथ के सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
साउथ फिल्मों को हिन्दी ऑडियन्स ने दिया प्यार
इस साल हिन्दी ऑडियन्स में भी साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. जिसके चलते कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों को हिन्दी में भी रिलीज किया गया था. जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला है. इस फेहरिस्त में रजनीकांत की जेलर, थलपति विजय की फिल्म लियो और प्रभास की लेटेस्ट रिलीज्ड मूवी सालार का नाम शामिल है.