Exclusive: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन में कई सितारों को मिला आमंत्रण, देखें लिस्ट
Ram Mandir Inauguration: नए साल के साथ अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. अगले साल 2024 को 22 जनवरी के दिन रामलला की मंदिर में स्थापना की जानी है. जिसके चलते लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं इस एतिहासिक छण का गवाह बनने के
Ram Mandir Inauguration: नए साल के साथ अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. अगले साल 2024 को 22 जनवरी के दिन रामलला की मंदिर में स्थापना की जानी है. जिसके चलते लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं इस एतिहासिक छण का गवाह बनने के लिए कई लोगों ने अयोध्या का रुख कर दिया है. मगर क्या आप जानते हैं कि, कई सेलेब्स को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है. इस लिस्ट में हिन्दी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है.
दिग्गज कलाकारों को भेजा बुलावा
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाए गए सेलेब्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. खबरों की मानें तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित जैसे कई दिग्गज कलाकारों को न्यौता मिला है.
सितारों भी होंगे शामिल
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन में कई मशहूर सितारें भी शिरकत करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, सनी देओल, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन जैसी कई मशहूर शख्सियतें मंदिर के उद्घाटन में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता प्रभास, रजनीकांत, यश और धनुष को भी आमंत्रण मिला है.
निर्माता निर्देशकों को मिला न्यौता
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कुछ जाने माने निर्माता निर्देशकों को भी बुलावा भेजा गया है. जिसमें मशहूर प्रोड्यूसर महावीर जैन के अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, संजय लील भंसाली, रोहित शेट्टी, चिरंजीवी और ऋषभ शेट्टी का नाम शामिल है.
क्रिकेटर्स और उद्योगपतियों के नाम
बॉलीवुड सेलेब्स और साउथ सितारों के अलावा कई क्रिकेटर्स और उद्योगपतियों को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया है. इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी और रतन टाटा का नाम शामिल है. वहीं खबरों के अनुसार 50 देशों के प्रतिनिधियों को भी मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया है.