धर्मेंद्र संग किसिंग सीन देने पर तब्बू ने उड़ाया Shabana Azmi का मजाक, कहा – ‘हिलाकर रख दिया…’

Shabana Azmi: पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला. बेशक इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था. मगर फिल्म में सबसे ज्यादा सूर्खियां धर्मेंद्र और शबाना आजमी (

By ·

Shabana Azmi: पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला. बेशक इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था. मगर फिल्म में सबसे ज्यादा सूर्खियां धर्मेंद्र और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के किसिंग सीन ने बटोरी थीं.

हालांकि इस किसिंग सीन के लिए एक्ट्रेस तब्बू ने भी शबाना आजमी की खूब खिंचाई की थी. जिसका खुलासा खुद शबाना ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. दरअसल शबाना और तब्बू का रिश्ता काफी खास है. जहां तब्बू शबाना की भतीजी लगती हैं. तो वहीं शबाना भी तब्बू की बुआ हैं. ऐसे में बुआ और भतीजी के बीच इस किसिंग सीन को लेकर काफी मस्ती हुई थी. इसका खुलासा शबाना ने एक इंटरव्यू में किया था.

शबाना ने कहा कि, तब्बू जो मेरी भतीजी है. इतनी शैतान है कि वो कहती है आपने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. अब आपकी उम्र की लड़कियां कह रही हैं कि किस होगी तो हम करेंगे. आपने इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है.

बता दें कि, शबाना ने फिल्मी पर्दे पर किसिंग सीन ना के बराबर दिए हैं. ऐसे में धर्मेंद्र को किस करने से इतना हंगामा मचेगा. यह किसी ने नहीं सोचा था. शबाना ने कहा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतना हंगामा मच जाएगा. हम जब किस करते हैं तो लोग हंस रहे होते हैं. शूटिंग के दौरान यह कभी कोई मुद्दा नहीं था. सच है कि मैंने पहले स्क्रीन पर ज्यादा किस नहीं किया, लेकिन धर्मेंद्र जैसे हैंडसम आदमी को कौन किस नहीं करना चाहेगा.

गौरतलब है कि, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी और धर्मेंद्र ने लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जया बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें