कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से शादी करना चाहती थी ये मशहूर एक्ट्रेस, कहा- ‘मैं तैयार हूं लेकिन एक शर्त पर…’

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भला कौन नहीं जानता है. कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी को मोस्ट बैचलर पॉलिटिशियन भी कहा जाता है. जी हां, राहुल गांधी ने आज तक शादी नहीं की है. यह बात तो सभी जानते हैं. मगर क्या आपको मालूम है [

By Sakshi Pandey · 19/2/2024

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भला कौन नहीं जानता है. कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी को मोस्ट बैचलर पॉलिटिशियन भी कहा जाता है. जी हां, राहुल गांधी ने आज तक शादी नहीं की है. यह बात तो सभी जानते हैं. मगर क्या आपको मालूम है कि, एक मशहूर बॉलीवुड अदाकारा ने राहुल के सामने शादी का प्रपोजल रखा था?

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा की. शर्लिन कभी अपनी बोल्ड अदाओं के चलते चर्चा में रहती हैं. तो अक्सर उनका पाला विवादों से भी पड़ जाता है. मजे की बात को यह है कि 39 साल की शर्लिन भी अभी तक कुंवारी हैं. ऐसे में एक समय पर राहुल गांधी से शादी की इच्छा जताकर शर्लिन ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी.

वैसे तो शर्लिन अक्सर अफने बयानों के कारण सूर्खियों में आ जाती हैं. मगर 2023 में शर्लिन राहुल गांधी से शादी को लेकर चर्चा में थी. जब उन्होंने कैमरे के सामने राहुल गांधी से शादी करने पर एक शर्त रख दी थी. दरअसल शर्लिन से पूछा गया कि, क्या वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं.

तो शर्लिन फटाक से बोल पड़ीं- “हां बिल्कुल कर सकती हूं. लेकिन मेरी एक शर्त है कि मैं शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलूंगी. अगर उन्हें ये शर्त मंजूर है तो मैं उनसे शादी के लिए तैयार हूं.” हालांकि शर्लिन के इस बयान पर कई लोगों ने राहुल गांधी के भी रिप्लाई का इंतजार किया था. मगर राहुल ने कभी इस प्रपोजल पर बात नहीं की. वहीं शर्लिन की शर्त को भी लोगों ने मजाक में उड़ा दिया.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full