रवीना टंडन ने मांगी ‘ The Archies’ फेम अगस्त्य नंदा-खुशी कपूर से माफी! एक वायरल मीम बना इसकी वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर बेटी खुशी कपूर की एक्टिंग पर बने मीम को लाइक किया हुआ है। अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर आपनी सफाई दी। Raveena Tandon: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Ru
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर बेटी खुशी कपूर की एक्टिंग पर बने मीम को लाइक किया हुआ है। अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर आपनी सफाई दी।
Raveena Tandon: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की लीड रोल वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ लंबे इंतजार के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। सुहाना खान और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की इस फिल्म को ठीक-ठाक रिएक्शन मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर खूब मीम्स भी बना रहे हैं।
अभी हाल ही में एक मीम खूब चर्चा में आया। इस मीम में सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे मीम में अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की एक्टिंग का मजाक बनाया गया है। जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी लाइक किया हुआ है। जिसके बाद रवीना टंडन काफी चर्चा में आ गई है। लेकिन अब इन सब के बीच रवीना टंडन ने इसको लेकर अपनी सफाई दी है।
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मांगी माफी
स्टार किड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज होते ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कोई स्टार किड्स की एक्टिंग की तारीफ करता हुआ नजर आया, तो किसी ने इनका मजाक उड़ा दिया।
ऐसा ही एक मीम रवीना टंडन ने लाइक कर दिया था। इस मीम में अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की एक्टिंग को लेकर आलोचना की गई थी। इस मीम का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब रवीना टंडन ने इसको लेकर सफाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा कि ये मीम उनसे गलती से लाइक हो गया था। इस असुविधा के लिए मैं माफी चाहती हूं।
क्या था वायरल मीम
अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के मीम जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है, आखिर उसमें था क्या? अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के इस मीम पर लिखा हुआ था ‘एक्टिंग डाइड हेयर’। इस मीम में अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। मीम में फिल्म ‘द आर्चीज’ का एक सीन दिखाया गया है। इसके अलावा भी फिल्म को लेकर कई मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं।