19 साल चला मलाइक और अरबाज का रिश्ता इस वजह टूट गया था, अरबाज ने खुद किया खुलासा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक समय बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था लेकिन दोनों के जीवन में एक तीसरा इंसान आया। जिसके कारण दोनों में काफी कलह हो गए। इसके बाद दोनों साल 2017 में एक दूसरे के राजा मंदिर के साथ अलग हो [...]

By Amit Rajput · 20/12/2023

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक समय बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था लेकिन दोनों के जीवन में एक तीसरा इंसान आया। जिसके कारण दोनों में काफी कलह हो गए। इसके बाद दोनों साल 2017 में एक दूसरे के राजा मंदिर के साथ अलग हो गए लिए। आईये जानते हैं उनके तलाक होने की वजह क्या थी।

कपडों की वजह से हुआ था विवाद

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी कर ली थी। इसके बाद करीब 19 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि वे अगल जनम में भी खान परिवार की बहू बनना चाहेंगी। इसके बाद भी इसी जन्म में मलाइका के अरमान ठंडे हो गए। अरबाज और मलाइका का रिश्ता खत्म होने पर इसको लेकर काफी खबरें सामने आईं।

फैन्स ने भी मलाइका और अरबाज का रिश्ता खत्म होने की कई वजहों का अंदाजा लगाया। साथ ही फैन्स ने यह भी अनुमान लगाया कि मलाइका के टाइट कपड़ों और खुले फैशन की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि अरबाज खान इसको लेकर अपनी बात भी कह चुके हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में अरबाज खान से इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भी मलाइका के कपड़ों को लेकर ऐतराज जताया है। इसको लेकर अरबाज खान ने बताया, ‘मैंने कभी भी मलाइका को कपड़ों को लेकर रोक-टोक नहीं की है। मैं हमेशा से ही मलाइका के कपड़ों का समर्थन करता रहा हूं. क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर किसी को किसी चीज के रोका जाए तो वह फिर वही काम ज्यादा करता है. इसलिए मैंने कभी भी मलाइका के फैशन स्टाइल को लेकर कुछ नहीं कहा। ‘

वजह अब तक नहीं हुई साफ

दोनों का रिश्ता टूटने की वजह किसी ने भी साफ तौर पर नहीं बताई है। लेकिन दोनों के बीच विचारों को लेकर मतभेद होने लगे थे। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में तलाक के बाद अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों तभी से साथ रह रहे हैं। वहीं अरबाज खान बीते दिनों ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे।

मलाइका और अरबाज की मुलाकात 90 के दशक में एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1998 में अरबाज और मलाइका ने धूमधाम से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों का एक बेटा भी है। दोनों अपने बेटे को रिसीव करने और उसे छोड़ने के लिए साथ में देखे जा चुके हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full