अयोध्या में राममय हुईं कंगना: जगद्गुरू रामभद्राचार्य से की मुलाकात, बोलीं- आज पूरा देश भावुक है, तस्वीरें
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश भावुक है। सदियों बाद रामलला अपने घर में वापस आ रहे हैं। यह बहुत सौभाग्यशाली दिन है। अयोध्या में मौजूद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस दिन को बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। Kangana Ranaut in Ram Mandir: उन्होंने क
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश भावुक है। सदियों बाद रामलला अपने घर में वापस आ रहे हैं। यह बहुत सौभाग्यशाली दिन है। अयोध्या में मौजूद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस दिन को बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।
Kangana Ranaut in Ram Mandir: उन्होंने कहा कि 22 तारीख को सभी लोग राममय हो जाइए। यह सनातन धर्म के लिए एक यादगार दिन है। अयोध्या हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और अब इसका पुराना गौरव वापस लौट रहा है। पूरा देश राममय हो गया है।
कंगना प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। इस दौरान वह धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले रही हैं। उन्होंने जगद्गुरू रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की।
जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य से यह अवसर आया है जब भगवान श्रीराम वापस अपने अयोध्याधाम लौट रहे हैं।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने यज्ञ में भी भाग लिया। जहां वो यज्ञ में लीन होती हुई नजर आईं।